हिमाचल दस्तक। रामपुर बुशहर
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में इस बार 45 लाख में डूम सजेगा। नगर परिषद् द्वारा डूम का आबंटन कर दिया गया है। वहीं मेले में लगने वाला झूला 35 लाख में गया। ऐसे में नगर परिषद् ने मेले की विशेष रौनक को इस बार समय रहते आबंटित कर दिया है।
इस बारे में नगर परिषद् के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि डूम और झूले का आबंटन ऑनलाईन प्रक्रिया से किया गया। उन्होंने कहा कि मेले में लगने वाले स्टॉल का आबंटन 10 नवंबर तक होगा। बुधवार से मेला मैदान और एनएच पर स्टॉलों का आबंटन शुरू कर दिया गया है। दोनों जगहों पर बड़ी पारदर्शिता से स्टॉलों का आबंटन शुरू किया गया है। सभी व्यापारियों को स्टॉल मिले ऐसा सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गत वर्ष जो स्टॉलों का अधिकतम किराया लिया गया था उसे इस बार बेस प्राईज रखा गया है। स्टॉलों के आबंटन को इस बार भी स्थानीय प्रशासन ही पूरी कर रहा है। वहीं झूले और डूम को आबंटन नगर परिषद् द्वारा किया गया। वहीं नगर परिषद् द्वारा सफाई व्यवस्था का टेंडर भी संबंधित ठेकेदार को दे दिया गया है।
इस बार डूम 45 लाख में गया। जबकि झूले का टेंडर 35 लाख में संबधित ठेकेदार को दिया गया है।








