मंगलवार को ग्राम पंचायत मसौली का एक शिष्टमण्डल व महिला मंडल उप प्रधान मनीष की अध्यक्षता में पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक प्रकाश राणा से मिले। उनकी समस्याओं को हल करते हुए विधायक ने कहा कि मसौली व छतर की जो कुल्ह है उसका कार्य जल्दी ही शुरू होने वाला है। जिसके लिए वे जल शक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि पीने के पानी की समस्या है वह भी एक-दो दिन हल कर दी जाएगी। जिसके लिए विभागीय अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। मसौली पँचायत के उप प्रधान मनीष ने इसके लिए विधायक प्रकाश राणा का धन्यवाद किया।