एजेंसी। पोर्ट ब्लेयर
अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में शुक्रवार सुबह 4.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि तत्काल किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप 10 बजकर 31 मिनट पर आया और इसका केंद्र पोर्ट ब्लेयर से 250 किलोमीटर पूर्व में था। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी।