संगड़ाह।
हिमाचल के ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने कहा कि, रेणुकाजी बांध विस्थापितों के हितों को प्रदेश सरकार द्वारा सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि, उपचुनाव के मद्देनजर लगी चुनाव आचार संहिता के खत्म होने के बाद विस्थापितों तथा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को बैठक के लिए शिमला बुलाया जाएगा, ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके।
उन्होंने कहा कि, रेणुकाजी बांध परियोजना में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोज़गार मिले इसके लिए वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात करेंगे। उन्होंने बताया कि, रेणुकाजी बांध परियोजना एक राष्ट्रीय महत्व की परियोजना है। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि, हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एक तकनीकी तथा व्यवसायिक रूप से सक्षम संस्था है अब तक तक 281 मैगावाट बिजली का उत्पादन कर दिया है तथा 2024 तक 881 मैगावाट क्षमता के बिजली उत्पादन करने के लक्ष्य के प्रति अग्रसर है।
शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री ने रेणुकाजी बांध परियोजना की वर्तमान स्थित की जानकारी भी संबधित अधिकारियों से ली। इस अवसर पर अनुसूचित जाति जनजाति एवं महिला विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष बलबीर चौहान, पूर्व विधायक रूप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, निदेशक, कार्मिक एवं वित्त, हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटिड, प्रियंका वर्मा, निदेशक, सिविल, सुरेंदर कुमार, महाप्रबंधक रेणुकाजी बांध परियोजना, रूप लाल, उपमहाप्रबंधक सुनील कुमार ठाकुर, संजीव कुमार व अध्यक्ष एपीएमसी रामेश्वर शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।