कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर यातायात ठप, हजारों वाहन फंसे
स्वारघाट। एंट्री टैक्स को लेकर चल रहे विवाद ने आज फिर तूल पकड़ लिया। पंजाब-हिमाचल सीमा गरामोड़ा पर प्रदर्शनकारियों द्वारा सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम किया गया।

कीरतपुर-मनाली फोरलेन के पूरी तरह प्रभावित होने से हजारों पर्यटक वाहन सड़क पर फंसे हुए हैं। मनाली, कुल्लू, शिमला जा रहे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्वारघाट पुलिस द्वारा कुल्लू मनाली की तरह से आने वाले वाहनों को जकातखाना से वांया स्वारघाट भेजा गया और कैंची मोड़ से भी वाहनों को वाया स्वारघाट भेजे गए। इस धरना प्रदर्शन की वजह से फोरलेन की दोनों तरफ पांच से छ: किमी लंबे जाम की लंबी कतारें लगी रहीं।








