कांग्रेस महासचिव राम कुमार की अगुवाई में अल्पलसंख्यक विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित
हिमाचल दस्तक,ओम शर्मा। बद्दी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंति पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने आईएसआई मॉडल अस्पताल काठा में मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव एंव पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी की अगुवाई में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मुस्ताक खान व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फल वितरित किए।
इससे पहले कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए उनके पथ चिन्हों पर चलने की शपथ ली। चौधरी राम कुमार ने कहा कि देश की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान का कर्ज भारत कभी नहीं चुका सकता।
इस मौके पर राम कुमार चौधरी के साथ अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मुस्ताक खान, जिला अध्यक्ष मोहम्मद साजिद, जिला महासचिव प्रीत पाल राणा, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैन, पूर्व दून ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राम प्रकाश रनोट, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दया राम रेंजर, यूथ कांग्रेस महासचिव प्रदीप धीमान, दिलवर खान, नियाज मोहम्मद, सलीम, शेरू, आशू, अनवर अली, बलविंद्र लेही, दारा कडुआना, बलदेव चौधरी, कुलदीप चौधरी, लंबड़दार देव राज चौधरी समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।