हिमाचल दस्तक।
नाचन कांग्रेस पार्टी जोन अध्यक्ष नेत्र सिंह की अध्यक्षता में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नाचन कांग्रेस पार्टी के मंडलाध्यक्ष नीलमणी ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत किया। बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीलमणी ने कहा कि भाजपा सरकार कुछ विधानसभा क्षेत्रों को छोड़ प्रदेश का एक सम्मान विकास करवाने में पूरी तरह से असफल रही है। जिससे प्रदेश की जनता में सरकार के प्रति बड़ा आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बेरोजगारी, महंगाई और सरकार की जनविरोधी नीतियों ने लोगों की कमर तोड़ दी है।
प्रदेश तथा नाचन की जनता भाजपा सरकार से छुटकारा पाने को बेताव है। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता समय की नजाकत को देखते हुए कमर कस लें। कांग्रेस पार्टी क्षेत्र की जनता के घर घर पहुंच कर सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेगी। झूंगी जोन की बैठक में झूंगी के 52 परिवारों ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। जिसके लिए नाचन कांग्रेस ने पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों का स्वागत कर धन्यवाद किया।
उपस्थित कार्यकर्ताओं की भारी तादाद को देख मंडलाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी रणनीति तैयार करने के लिए टिप्स भी दिए साथ ही नई ग्राम कमेटियां बनाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर घरोट पंचायत की प्रधान चिंतामणी, उपप्रधान सेवा नंद, शिवानी चौहान, नरेंद्र ठाकुर, भीम सिंह, कुशल ठाकुर, चित राम, जीत राम, गुर देव, नेत्र सिंह, चेतराम, डुमेश्वर, हेमराज, नेत्र सिंह, महेश्वर सिंह, टेक चंद, ज्ञानचंद, टीकम, वीरेंद्र, शीश राम, देश राज, भीम सिंह, किशोरी सहित कांग्रेस पार्टी के जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।