सचिन शर्मा। देहरा
डीएवी बनखंडी ने ऑनलाइन योग दिवस मनाया। बच्चों ने विभिन्न योग क्रियाओं के माध्यम से योग के महत्व को समझाया। साथ ही यह संदेश दिया कि योग से शारीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है। सभी छात्रों ने विभिन्न आसनों किए और वीडियो से संदेश दिया। प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने बताया कि योग हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है। योग से मन और आत्मा का संतुलन बनाया जाता है।