धर्म सिंह: नाहन
कांग्रेस के नाहन के सलानी कटोला में आयोजित किए जा रहे भारत जोड़ो सद्भावना सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सामने जिला कांग्रेस की गुटबाजी उस समय सबके सामने उजागर हो गयी जब विधायक शिलाई हर्ष वर्धन चौहान, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सोलंकी कार्यकर्तओं सहित प्रदेशाध्यक्ष के सामने ही जमीन पर बैठ गए और कार्यकर्ताओं सहित जमकर नारेबाजी हुई। जिसके बाद प्रतिभा सिंह ने उनसे हाथ जोड़कर मंच पर आने की गुहार की ओर कहा कि वह भी उनके साथ जमीन पर बैठ जाती हैं।
तब भी कार्यकर्ता शांत नही हुए तो उन्होंने आखिर कर कहा कि वह वापिस चली जाती हैं जिसके बाद प्रतिभा सिंह के काफी मनाने के बाद आखिरकार हर्षवर्धन सिंह व अजय सोलंकी स्टेज पर पहुचे। इसके बाद भी कार्यकर्ता शांत नही हुए और जमकर नारेबाजी चलती रही। बता दें कि सिरमौर कांग्रेस का एक गुट कार्यक्रम और कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय बहादुर की कार्यप्रणाली से खफा चल रहे थे। जिसका यह असर आज कार्यक्रम में साफ दिखाई दिया।