हिमाचल दस्तक। कांगड़ा
प्रदेश में 4 सीटों पर हो रहे उपचुनावों में कांग्रेस ने परचम लहराया है। फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के बलदेव ठाकुर को कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया ने कड़ी शिकस्त दी है। फतेहपुर विधानसभा से भवानी पठानिया ने 5789 वोटों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 24449, तो भाजपा को 18660 वोट मिले।
गौर हो कि यहां भाजपा ने कृपाल परमार को टिकट नहीं दिया था, जिससे वह नाराज होकर आजाद चुनाव लडऩे को तैयार थे, लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें मना लिया था।
लिहाजा चुनावों के बाद सामने आई तस्वीर से लगता है कि कहीं न कहीं भाजपा को भितरघात का सामना करना पड़ा है। वहीं सुजान सिंह पठानिया की मौत के बाद उनके बेटे भवानी पठानिया को लोगों की काफी सहानुभूति मिली और वह विधानसभा उपचुनाव जीत भी गए।