दिनेश कुमार
उपमण्डल करसोग के अंतर्गत सोमाकोठी के कटाण्डा गांव में एक घर की रसोई में गैस रिसाव के चलते घरेलू गैस सिलैंडर में आग भड़क गई। जिसकी चपेट में एक महिला व उसके दो बच्चें आने से तीनों आग से झुलस गए। नेहा पत्नी कर्मचंद रसोई में दोपहर का खाना बना रही थी, अचानक गैस सिलैंडर ने आग पकड़ ली। वहीं रसोई में नेहा के साथ उसके दो बच्चें भी थे, जिनकी उम्र महज 6 वर्ष और 4 वर्ष है। जानकारी के मुताबिक गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था जिस कारण गैस सिलैंडर ने आग पकड़ ली।
सिलैंडर की आग में मां और 2 बचे झुलस गए गैस सिलैंडर में आग लगने के दौरान घर पर महिला अपने बच्चों व बहन के साथ थी। महिला और बच्चों को उपचार के लिए पड़ोस में रहने वाले जेठ जेठानी व नेहा की बहन ने तुरंत उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय करसोग पहुंचाया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और न ही किसी प्रकार का कोई जान व माल का नुकसान हुआ। समय रहते तीनों को सुरक्षित बचा लिया गया।
तहसीलदार करसोग राजेन्द्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोपहर के समय सूचना प्राप्त हुई कि कटाण्डा सोमकोठी में गेस रिसाव के चलते गेस सिलैंडर में आग लग गई जिसमें महिला समेत उसके 2 छोटे बच्चे भी झुलस गए हैं।
Discussion about this post