राजेन्द्र ठाकुर : स्वारघाट : प्रदेश पथ परिवहन निगम की चलती वॉल्वो बस में अचानक आग लग गई। घटना देर रात की हैं। दिल्ली जा रही बस के इंजन में चंडीगढ़ मनाली हाइवे पर अचानक आग लग गई। घटना में फिलहाल कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार बस सवारियों से भरी हुई थी।
आग लगते ही बस को किनारे रोक दिया गया और आग पर काबू पा लिया गया। बिलासपुर और स्वारघाट के बीच कल्लर नामक जगह पर यह हादसा हुआ। आग लगने की वजह अभी साफ़ नहीं हुई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस मनाली से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान जब बस में से धुआं उठता देखा गया तो ड्राइवर ने तुरंत ही बस रोकी और सवारियां बाहर उतर गई। गनीमत रही कि समय रहते आग लगने का पता चल गया अन्यथा एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था।