शिकागो: शिकागो में रविवार को एक शोक सभा में गोलीबारी में 13 लोगों के घायल होने की घटना में एक व्यक्ति को आरोपित किया गया है। घायलों में से चार की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गश्त दल के प्रमुख फ्रेड वालेर ने संवाददताओं को बताया कि एक शोक सभा के दौरान किसी विवाद के बाद गोलियां चलीं। उन्होंने बताया कि गोलियां रात 12 बज कर 30 मिनट के बाद चलीं। यह शोक सभा अप्रैल माह में मारे गए एक व्यक्ति की याद में आयोजित की गई थी। शिकागो पुलिस ने रविवार शाम कहा कि मारसिएनो व्हाइर्ट 37 को हथियार के अवैध इस्तेमाल के लिए आरोपित किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि शोक सभा आयोजित होने वाले स्थल से कुछ ही दूरी से व्हाइट को गिरफ्तार किया गया। वालेर ने हालांकि यह नहीं बताया कि किस व्यक्ति की याद में शोक सभा आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा, सा लग रहा था उन्होंने शोक सभा से निकल रहे लोगों पर गोलीबारी की। शिकागो के मेयर लोरी लाइटफुट ने रविवार को पीड़ितों से मुलाकात की और बताया कि अप्रैल में मारे गए व्यक्ति का जन्मदिन मनाया जा रहा था।