चेतन लता। जंजैहली
मंडी जिला की सराज घाटी के जंजैहली में सीजन का पहला हिमपात होने से बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। इस हिमपात से अब विश्व प्रसिद्ध शिकारी धाम के कपाट भी बंद हो गए हैं।
इस बर्फबारी से जहां बागवानों और किसानों के चेहरे खिल गए हैं। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि भारी बर्फबारी की चेतावनी के चलते सभी अपने घरों में सुरक्षित रहें।