अमित सूद : जोगिंदर नगर।
नेहरू युवा केंद्र मंडी व युवक मंडल छत्तर द्वारा शनिवार को फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नेहरू युवा केंद्र मंडी से प्रदुमन कुमार व युवक मंडल प्रधान शक्ति ठाकुर व अन्य साथियों ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जोगिंदर नगर के भट्ठा में आयोजित किया गया।
इस आयोजन के उपलक्ष में मुख्य अतिथि उप प्रधान मसौली मनीष चौधरी ने युवाओं को स्वास्थ्य के बारे जागरूक किया। वह एनवाईवी प्रदुमन कुमार ने स्वास्थ्य बारे जानकारी दी और साथ में फिट इंडिया के तहत अभियान के बारे में भी जागरूक किया। इस फिट इंडिया के तहत रेस का आयोजन किया गया 800 मीटर रेस में 29 युवाओं तथा 1600 मीटर रेस में 15 युवाओं ने भाग लिया।
800 मीटर रेस में अभिषेक ने प्रथम स्थान व अक्षय ने द्वितीय स्थान व शिवांश ने तृतीय स्थान हासिल किया, तथा 16 मीटर रेस में रजत ने प्रथम स्थान अभिषेक ने द्वितीय स्थान तथा मनीष ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता युवाओं को मोमेंटो तथा सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित किया गया और अंत में फ्रूट व जूस भी बांटा गया।