- स्पेन के दौरे पर गईं शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी
- आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह इसी महीने जाएंगे सिंगापुर
- 5 दिन तक विदेश में रहेंगी सरवीण चौधरी
- महेंद्र सिंह के साथ जाएंगे चार इंजीनियर्स
हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला : सरकार और राजनीतिक गलियारों में एक ओर जहां मंत्रिमंडल फेदबदल या विस्तार की चर्चा हो रही है, वहीं इन्हीं चर्चाओं के बीच कैबिनेट मंत्रियों के विदेश दौरे भी हो रहे हैं।
इससे इस बात का अंदाजा भी लगाया जा सकता है कि ये चर्चाएं कितनी गंभीर हैं? शहरी विकास एवं टीसीपी मंत्री सरवीण चौधरी विदेश यात्रा पर निकल गई हैं। वह अगले पांच दिन स्पेन के दौरे पर होंगी। ये यात्रा शहरी विकास विभाग करवा रहा है। उनके साथ शहरी विकास विभाग के सचिव सी. पालरासु भी गए हैं।
इसके बाद अब इसी महीने के आखिर में आईपीएच एवं बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी विदेश जा रहे हैं। आईपीएच विभाग के एक प्रोग्राम के तहत वह सिंगापुर जाएंगे। महेंद्र सिंह ठाकुर के के साथ चार इंजीनियर भी जा रहे हैं। मंत्रियों के अलावा अफसरों की विदेश यात्राओं का क्रम भी लगातार जारी है।