हिमाचल दस्तक। संगड़ाह
वन मंडल रेणुकाजी की खलांडो बीट में वन माफिया ने देवदार के आधा दर्जन पेड़ों का अवैध कटान किया। मामला करीब कई पुराना बताया जा रहा है और वन विभाग द्वारा अभी एफआईआर दर्ज करवाया जाना शेष है। जंगल मे काटे गए पेड़ो की वीडियो वायरल होने के बाद विभाग हड़कंप मच गया है। वीडियो में देवदार के काटे गए पेड़ो को साफतौर देखा जा सकता है।
वीडियो में काटे गए पेड़ो के स्लीपर भी जंगल मे साफ दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार वीडियो बनाए जाने के बाद कुछ लकड़ी वहां से उठाई गई। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग के हाथपांव फूल गए है। शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचे डीएफओ रेणुकाजी श्रेष्ठानन्द ने बताया कि, पेड़ों की कीमत पांच लाख से अधिक है। उन्होंने कहा कि, लकड़ी 9 व 10 दिसंबर को काटी गई तथा इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
लोग सवाल उठा रहे है कि, अब तक वन विभाग ने एफआईआर क्यों नही करवाई। सवाल पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठ रहे हैं, क्योंकि वीडियो वायरल होने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। अब देखना यह है कि, वन तस्करों पर क्या कार्रवाई होती है। डीएफओ रेणुकाजी श्रेष्ठानन्द ने बताया कि, सूचना मिलते ही वह खलांडो के जंगल में घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं।