अनूप शर्मा बिलासपुर।
बिलासपुर के बरमाणा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत करोट गांव के 43 वर्षीय पूर्व फौजी ने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है तथा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार देर सायं 43 वर्षीय रोशन लाल पुत्र सुंदर लाल निवासी करोट ने घर के अंदर ही छत्त से दुपटटा से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इसके परिवार के सदस्यो को इस बात का पता बाद में चला लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्होंने इस संबंध में तुरंत पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से दिमागी परेशान चल रहा था। वह सेना से रिटायर हो चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।