हिमाचल दस्तक। नेरवा
छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह के निधन का समाचार आते ही नेरवा, चौपाल में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन से हर कोई ग़मगीन नजर आया।
व्यापार मंडल नेरवा के समस्त सदस्यों ने डुंडी मंदिर प्रांगण में एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर चौपाल कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
व्यापार मंडल ने शोक स्वरूप बाजार को पूरा दिन बंद रखने का निर्णय लिया। इस दौरान केवल होटल, ढाबे एवं सब्जी की दुकानें आधे शटर के साथ बाद दोपहर खुली रहीं।