Monday, June 15, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष बने

surinder thakur by surinder thakur
October 23, 2019
in Featured, इंडिया, क्रिकेट
0
Former Indian captain Ganguly becomes 39th president of BCCI

पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष बने

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

मुंबई: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया। वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड का प्रमुख बनने वाला सबसे बड़ा नाम हैं।

गांगुली (47) को यहां बीसीसीआई की आम सभा की अगली बैठक तक अगले नौ महीने के लिए आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति का 33 महीने का कार्यकाल भी खत्म हो गया। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, यह आधिकारिक है- सौरव गांगुली को औपचारिक रूप से बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना गया। गांगुली की नियुक्ति को पिछले हफ्ते अंतिम रूप दिया गया।

सीओए की नियुक्ति से पहले बोर्ड से जुड़े कुछ नाम एक बार फिर साथ काम करते नजर आएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को सचिव बनाया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान गांगुली पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन और पूर्व सचिव निरंजन शाह जैसे पूर्व पदाधिकारियों के साथ समन्वय का प्रयास करेंगे जिनके बच्चे अब बीसीसीआई का हिस्सा हैं। उत्तराखंड के माहिम वर्मा नए उपाध्यक्ष बने।
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरूण धूमल कोषाध्यक्ष जबकि केरल के जएश जार्ज संयुक्त सचिव बने।

Related posts

धर्मशाला वनडे मैच के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 700 पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा

धर्मशाला वनडे मैच के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 700 पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा

June 12, 2026
धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया, एक झलक को उमड़े लोग

धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया, एक झलक को उमड़े लोग

June 11, 2026

बीसीसीआई के मुख्यालय में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद गांगुली को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, मुझे भरोसा है कि बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में वह क्रिकेट को ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि सौरव गांगुली और जय शाह तथा उनकी टीम अच्छा करेगी। यह भारतीय क्रिकेट में नए युग की शुरुआत है। आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला भी रजत शर्मा से सहमत दिखे।

शुक्ला ने कहा, सौरव की मौजूदगी फायदेमंद होगी क्योंकि वह सबसे सफल कप्तान रहे हैं और वह बंगाल क्रिकेट संघ के भी सबसे सफल अध्यक्ष रहे। मैच फिक्सिंग प्रकरण के बाद 2000 में सबसे बुरे दौर में से एक के दौरान भारतीय टीम के कप्तान बने गांगुली को नए संविधान के प्रावधानों के अनुसार अगले साल जुलाई के अंत में पद छोडऩा होगा क्योंकि उन्हें छह साल पद पर रहने के बाद अनिवार्य ब्रेक पर जाना होगा।

भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कलात्मक, बाएं हाथ के बल्लेबाजों में से एक गांगुली से उम्मीद की जा रही है कि वह बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव और फिर अध्यक्ष के अपने पद से मिले अनुभव का पूरा फायदा उठाएंगे। उन्होंने कुछ लक्ष्य निर्धारित किए हैं जिसमें से एक प्रथम श्रेणी क्रिकेट के ढांचे का पुनर्गठन, प्रशासन को सही र्ढे पर लाना और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद में भारत को उसकी मजबूत स्थिति फिर लौटाना है।

इसके अलावा अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय भविष्य, दिन-रात्रि टेस्ट और स्थाई टेस्ट केंद्रों पर उनका नजरिया भी अहम होगा।गांगुली का कार्यकाल उस समय शुरू हो रहा है जब आईसीसी ने भारत को अपने नवगठित कार्यकारी समूह से बाहर कर दिया है जिससे वैश्विक संस्था के राजस्व में देश का हिस्सा प्रभावित हो सकता है। इस समूह का गठन वैश्विक संस्था का नया संचालन ढांचा तैयार करने के लिए किया गया है।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: 39th president of BCCIFormer Indian captain Ganguly
Previous Post

सिंधू की आसान जीत, शुभंकर ने सुगियार्ताे को हराया

Next Post

जिस तरह से भारत की अगुआई की थी, वैसे ही बीसीसीआई अध्यक्ष पद संभालूंगा: गांगुली

Next Post
The way India was headed, the BCCI will take over as president: Ganguly

जिस तरह से भारत की अगुआई की थी, वैसे ही बीसीसीआई अध्यक्ष पद संभालूंगा: गांगुली

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

Congress speaking double language on drugs: Satti

नशे पर दोमुंही भाषा बोल रही कांगे्रस : सत्ती

7 years ago
merried woman died in una

ऊना में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल पक्ष पर लगे हत्या के आरोप

12 months ago
35 में से 14 सीटें जीतकर आप बनी सबसे बड़ी पार्टी

35 में से 14 सीटें जीतकर आप बनी सबसे बड़ी पार्टी

4 years ago
Kufri's Archana became Nursing Officer

कुफरी की अर्चना बनी नर्सिंग आफिसर , जम्मू में देगी अपनी सेवा

4 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Movies Nahan Patients police investigation Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • हिमाचल की वादियों में सैलानियों का सैलाब, शिमला-मनाली में बढ़ी रौनक
    • 3658 पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान लेंगे शपथ, जिला स्तर पर होंगे समारोह
    • मनाली : फर्स्ट स्नो गैलरी के समीप स्कॉर्पियो खाई में गिरी, पांच घायल

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    हिमाचल की वादियों में सैलानियों का सैलाब, शिमला-मनाली में बढ़ी रौनक

    हिमाचल की वादियों में सैलानियों का सैलाब, शिमला-मनाली में बढ़ी रौनक

    June 14, 2026
    3658 पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान लेंगे शपथ, जिला स्तर पर होंगे समारोह

    3658 पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान लेंगे शपथ, जिला स्तर पर होंगे समारोह

    June 14, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In