– भरी सभा में शिंजो आबे पर दागी गोलियां
– भारत से था उनका विशेष नाता
– पिछले साल भारत से मिला था पद्म भूषण
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें जापान के नारा शहर पर दो गोलियां मारी गई थी। हांलाकि हमले के बाद से ही उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी, गोली लगने के बाद उनको हार्टअटैक भी आया था, इसके साथ ही उनका काफी खून भी बह गया था। 65 साल के शिंजो आबे को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही थी। लेकिन डॉक्टर को इसमें सफलता नहीं मिली। बता दे कि सीजी आवे को गोली मारने वाला हत्यारा पकड़ा जा चुका है। उसे हमले के तुरंत बाद घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया था।
संदिग्ध हत्यारे का बयान भी सामने आया है। जापान की पुलिस के मुताबिक हमलावर ने बताया कि वह शिंजो आबे की जान लेना चाहता था। क्योंकि वह कई बातों को लेकर चीजों से असंतुष्ट था। संदिग्ध हत्यारे की उम्र 41 साल के करीब है। यह भी आशंकाएं जताई जा रही है कि हमलावर ने पहले से ही इस हमले की प्लानिंग की थी। क्योंकि शिंजो आबे का आज नारा शहर में आना तय था। गुरुवार को ही लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से इसकी जानकारी उनके समर्थकों को दी गई थी। जापान में यह वारदात उस वक्त हुई जब पूर्व पीएम जापान के नारा शहर में चुनावी प्रचार कर रहे थे यहां रविवार को उच्च सदन का चुनाव होना है शिंजो आबे के भाषण के दौरान ही हमलावर ने गोली चलाई पहली गोली आबे के सिने के आर पार हो गई। दूसरी उनकी गर्दन पर लगी। प्रधानमंत्री पद से शिंजो आबे ने साल 2020 में इस्तिफा दिया था। उन्होंने ऐसा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के चलते किया था।
भारत से था खास कनेक्शन
हिंदू जापान के सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले शिंजो आबो की मौत से पूरी दुनिया हैरत में है। उनके रहते भारत व जापान के संबध काफी मजबूत रहे। भारत से शिंजो आबे का खास कनेक्शन था और मजबूत हुए नरेंद्र मोदी और मनमोहन सिंह को अपना दोस्त मानते थे। पिछले साल ही भारत ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित भी किया था।