हिमाचल दस्तक। बिलासपुर
बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष व पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा को उत्तराखंड में आने वाले विधानसभा चुनावो में रुद्रप्रयाग और केदारनाथ में चुनाव प्रभारी व पर्यवेक्षक लगाया गया है। यहां पर यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस सेवादल के महासचिव ष्प्रशासनष् संदीप सांख्यान ने कहा कि पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा के कुशल राजनीतिज्ञ और कुशल चुनावी रणनीतिकार है उनको दी गई जिम्मेदारी को वह बखूबी निभाएंगे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इनका चयन बतौर प्रभारी करके एक सशक्त नेतृत्व को परखा है।
तिलक राज शर्मा एक अनुभवी राजनेता है जिनकी कार्यशैली दिसम्बर 2002 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता देख चुकी है। अभी हाल ही तिलक राज शर्मा की अध्यक्षता में बिलासपुर जिला में जिस तरह से महंगाई और कांग्रेस विचारधारा को बढ़ाने का काम किया है उसको देखते हुए कांग्रेस आला कमान ने यह जिम्मेदारी उनको सौंपी गई है । उन्हें रुद्रप्रयाग व केदार नाथ विधान सभाओं का प्रभारी बनने पर सदर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, हेम राज ठाकुर, सुनील शर्मा ,जीवन ठाकुर, दयंदन वर्मा, सदर महिला सेवादल की अध्यक्षा सीमा शर्मा, दौलत राम बादल, रूप लाल ठाकुर, शम्मी शर्मा, किरण भारद्वाज, मीना शर्मा, आशा शर्मा, जिला महिला सेवादल की अध्यक्षा नीलम ठाकुर, गुरदास सुमन, गौरम शर्मा ष्गोलूष् अजय ठाकुर, अंकित सांख्यान, अभिषेक सांख्यान ष्अबूष् मुकेश गुप्ता, विवेक गुप्ता, राहुल चौहान, अनिल चौहान, पूर्व नगर पार्षद वीरदीन चारो ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्षों, सेवादल कांग्रेस महिला अध्यक्षों, जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष रमेश चंद कौंडल व जिला युंका अध्यक्ष आशीष ठाकुर सहित
अन्य नेताओं ने में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव के सी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला व सह प्रभारी संजय दत्त का आभार जताया है। उधर पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कहा है कि उन्हें कांग्रेस आलाकमान ने जो जिम्मेदारी दी है उसको बड़ी ततपरता ने निभाएंगे। उन्होंने इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है।