ऊना। हिमाचल प्रदेश में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। ताजा़ मामला ऊना जिला से सामने निकलकर आए हैं। बता दें कि अंब-मुबारिकपुर रोड पर कलरूही के समीप रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा पेश आय़ा है। जिसमें दो सगे भाइयों सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
बता दें यह हादसा चिंतपूर्णी महोत्सव की समाप्ति के बाद हुआ। जहां रात करीब 10:30 बजे कलरूही पुल के पास तीन दोपहिया वाहन आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी भयंकर थी की इसमें दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां घायलों को अंब से जिला अस्पताल ऊना व वहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। चंडीगढ़ में दो और लोगों की मौत हो गई।
हादसे में आसब खान और इमरान निवासी अलोह, अंब जिला ऊना सगे भाइयों की मौत हो गई। इनके साथ अंब के किन्नू का निवासी रोहन भी सवार था, इसकी भी पीजीआई में मौत हो गई। इसके अलावा निखिल पुत्र जीवन ठाकुर निवासी सेक्टर-56 चंडीगढ़ की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि निखिल माता बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।
वहीं हादसे को लेकर डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की है। उन्होंने कहा कि हादसे के सटीक कारणों की पड़ताल की जा रही है तथा सभी तथ्यों पर विशेष जांच की जा रही है।