राजीव भनोट। ऊना
जिला ऊना के प्रसिद्ध हरजिंदर अस्पताल में सीमा रानी की सफल डिलीवरी हुई है, जिसमें 3 बच्चों को सीमा रानी ने जन्म दिया है। सीमा रानी व विनोद कुमार के घर में ट्रिपल खुशी आई है।
डॉक्टर हरजिंदर ने बताया कि सीमा रानी निवासी कुठार बीत तहसील हरोली (ऊना) के एक लड़का व दो लड़कियां हुई हैं। उन्होंने बताया कि लड़के का जन्म 2 बज कर 46 मिनट पर हुआ, जिसका वजन 2.1 किलो है, एक लड़की का जन्म 2 बज कर 47 मिनट पर हुआ। इसका वजन 1.3 किलो है, जबकि दूसरी लड़की का जन्म 2 बज कर 48 मिनट पर हुआ और वजन 2.4 किलो है। उन्होंने कहा कि जच्चा व बच्चा स्वस्थ हैं।