टेक। Motorola के फैंस के लिए खुशखबरी है। क्योंकि Moto G57 POWER 5G लॉन्च हो चुका है। बता दें कि हम इस मोबाइल फोन की इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि Motorola का दावा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा फोन है जो स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट से लैस है। वहीं आपको बता दें कि यह मोबाइल फोन 24 नवंबर को लॉन्च हो चुका है। यह फोन Motorola इंडिया की वेबसाइट और Flipkart दोनों पर उपलब्ध है।
दमदार डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड
फोन में 6.72 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले में गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन, स्मार्ट वॉटर टच, डिस्प्ले कलर बूस्ट और 1050 निट्स ब्राइटनेस जैसी खासियतें है। Moto G57 POWER 5G का बॉडी MIL-810H मिलिट्री ग्रेड बिल्ड के साथ मजबूत और वॉटरप्रूफ है, जो कि धूल और पानी से सुरक्षा देती है जिसके लिए इसे IP64 रेटिंग दी गई है। बेहतर साउंड अनुभव के लिए फोन में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप मिलेगा।
पहला स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 फोन
Moto G57 POWER 5G Snapdragon 6s जेन 4 चिपसेट के साथ दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। इसमें 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा। रैम बूस्ट फीचर से RAM को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Moto AI सपोर्ट और कई AI फीचर्स उपलब्ध है। आउट ऑफ द बॉक्स यह Android 16 पर काम करेगा और Android 17 और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है।
कैमरा और पावरफुल बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन सोनी LYT-600 कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 3-इन-1 लाइट सेंसर शामिल है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 8MP कैमरा मिलेगा। फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा करती है।