सुंदरनगर : विजय
-
फूड सिक्योरिटी एक्ट की लाखों रुपए की पेंटिंग कमीशन का सरकार शीघ्र करें भुगतान
-
एनएफएसए की तर्ज पर दी जाए डीपू धारकों को कमीशन
प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन का वितरण कर रहे हजारों डिपों संचालकों का प्रदेश सरकार शोषण करना बंद करें तथा इनके लिए तमिलनाडु की तर्ज पर स्थाई नीति बनाकर इन्हें न्याय प्रदान करें। यह बात प्रदेश स्तरीय समाज सेवी संस्था ओरिएंटल फाउंडेशन की संस्थापक एवं देश की सबसे कम उम्र की युवा सेलब्रिटी पंचायत प्रधान रही जबना चौहान ने कहीं। उन्होंने पीडीएस प्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आम आदमी तक सस्ता राशन मुहैया करवाने के लिए मुख्य भूमिका अदा कर रहे प्रदेश के हजारों डिपो संचालकों का जमकर शोषण कर रही है उन्होंने कहा कि एक ही बोरी से वितरित किए जाने वाले एनएफएसए के चावल पर 143 जबकि बीपीएल व एपीएल सहित अन्य श्रेणी के राशन पर डीपू संचालकों को मात्र ₹50 कमीशन दी जा रही है जोकि तर्कसंगत नहीं है।
जबना चौहान ने जब तक स्थाई नीति नहीं बनती है तब तक डीपू संचालकों को एनएफएसए की तर्ज पर तमाम सामग्री पर कमीशन देने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि राष्ट्रीय फूड सिक्योरिटी एक्ट की करीब 2 साल की कमीशन प्रदेश के सभी डीपू संचालकों की सरकार ने दबा कर रखी है। जिसका वर्षों से डिपो संचालकों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। परिणाम स्वरूप डीपू संचालकों के लाखों रुपए सरकार ने गोल करके रख दिए है। जबना चौहान ने प्रदेश सरकार से डीपू संचालकों की एनएफएसए की इस पेंडिंग कमीशन का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है।








