बृजेश। शिमला
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिमला ओल्ड बस स्टैंड के पास पौधरोपण कर लोगों को संदेश दिया। इस दौरान राज्यपाल ने पर्यावरण को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हमें पर्यावरण के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। आज इस महामारी के दौरान हम लोगों को अहसास हो रहा है कि हमने पर्यावरण के साथ कितना दुर्व्यवहार किया है।
उन्होंने कहा कि जितना अच्छा हम अपने पर्यावरण को रखेंगे, उतने ही स्वस्थ और अच्छे हम भी रहेंगे। इस दौरान नगर निगम के पार्षद और मेयर सत्या कौंडल भी वहां मौजूद रहीं।








