हिमाचल दस्तक, चंद्रमोहन चौहान। ऊना
ऊना के गुरुदेव ठाकुर का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। 12 साल के गुरुदेव ने मात्र 2 घंटे 43 मिनट में बिना रुके पहाड़ी क्षेत्र में 45 किलोमीटर का सफर तय करके यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
डीएवी स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र गुरुदेव का अगला लक्ष्य ऊना से शिमला और ऊना से दिल्ली तक का सफर साइकिल पर तय करने का है। शुक्रवार को स्कूल में गुरुदेव को स्कूल प्रधानाचार्य अतुल महाजन ने सम्मानित किया। बता दें कि गुरुदेव ने रोलर स्केटिंग में भी सीबीएसई की राष्ट्रीय खेलों में पांचवा स्थाना व हैदराबाद में आयोजित डीएवी की राष्ट्रीय स्तर की रोलर स्केटिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम चमकाया था।
गुरुदेव ठाकुर के कोच राज कुमार ठाकुर ने बताया कि निकट भविष्य में गुरुदेव ठाकुर शिमला, ऊना, दिल्ली की दूरी तय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए निरंतर अभ्यास जारी है। उन्होंने बताया कि गुरुदेव को रोजाना चार से पांच घंटे तक प्रशिक्षण करवाया जाता है। राज कुमार की माने तो सड़क पर बच्चे को साइकिलिंग करवाना बहुत मुश्किल है।
वहीं गुरुदेव के पिता और कोच को इस बात का भी मलाल है कि बेटे की इतनी बड़ी उपलब्धि के बावजूद भी प्रशासन और सरकार द्वारा कोई मदद नहीं की गई है, लेकिन स्कूल प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों से गुरूदेव के पिता संतुष्ट है।
स्कूल प्रधानाचार्य अतुल महाजन ने विश्व रिकॉर्ड बनाए जोन पर गुरुदेव व उसके माता-पिता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्ध्यिां खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ाती है, जो कि बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। स्कूल कमेटी के उपप्रधान बलविंदर सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में छात्रों की खेलों में रूचि के अनुसार खेल सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।