हमीरपुर। हिमाचल में वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। आए दिन कुछ न कुछ ऐसी घटना सामने निकलकर आ जाती है। जिन्हें देखकर व सुनकर मन व्यथित हो उठता है। एक ऐसा ही मामला हमीरपुर के सेर स्वाहल में एक 63 वर्षीय महिला का संदिग्ध परिस्तिथियों मे शव मिला है जिससे क्षेत्र मे मिलने से सनसनी का महौल पैदा हो गया।
जानकारी के मुताबिक उक्त महिला को ज़ब ग्रामीणों ने खेत मे अचेत अवस्था मे पड़ा देखा तो इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस ने मौके से कुछ साक्ष्य भी जुटाये है।
हालांकि अभी तक महिला की मौत के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है प्रारंभिक जाँच मे मामला हार्टअटैक का बताया जा रहा है। असली कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चल पायेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया है। इस दौरान पुलिस ने परिवार व कुछ ग्रामीणों के ब्यान भी कलमबद्ध किए है।