हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के लोगों के लिए स्थानीय अवकाश से जुड़ी अहम खबर है। गोवर्द्धन पूजा के अवसर पर सोमवार, 9 नवंबर को पूरे हमीरपुर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में पहले ही आदेश जारी किए जा चुके हैं। जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने जिलेवासियों को धनतेरस, दिवाली, गोवर्द्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की है।

जिला हमीरपुर में गोवर्द्धन पूजा के उपलक्ष्य पर 9 नवंबर, सोमवार को स्थानीय छुट्टी घोषित की गई है। जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इस संबंध में जनवरी महीने में ही आदेश जारी कर दिए गए थे। ऐसे में जिले के लोगों को स्थानीय अवकाश की जानकारी पहले से ही उपलब्ध है।
जनवरी में ही जारी हो चुके थे छुट्टी के आदेश
अक्सर त्योहारों के दौरान स्थानीय अवकाश को लेकर लोगों में असमंजस रहता है। हालांकि, हमीरपुर जिला प्रशासन ने इस बार गोवर्द्धन पूजा के लिए जनवरी में ही छुट्टी का आदेश जारी कर दिया था। इस घोषणा से जिले के लोगों को त्योहार की तैयारियों और अपनी छुट्टी की योजना बनाने में आसानी होगी।
डीसी ने दीं त्योहारों की शुभकामनाएं
जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने हमीरपुर जिले के सभी नागरिकों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्द्धन पूजा और भाई दूज के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी जिलावासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।








