हमीरपुर। जिला पुलिस हमीरपुर ने नशा तस्करी और नशे के दुरुपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को जिले भर में व्यापक तलाशी एवं छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस मुख्यालय और राज्य सीआईडी के निर्देशों पर आयोजित इस विशेष कार्रवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों के 24 चिन्हित स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में गठित विशेष टीमों ने पूरी गोपनीयता और रणनीतिक योजना के साथ अभियान को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस थाना हमीरपुर, नादौन, बड़सर, भोरंज और सुजानपुर के अंतर्गत सक्रिय नशा तस्करों तथा संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों की गहन तलाशी ली गई। जिला पुलिस ने भरोसा दिलाया कि नशा मुक्त समाज और सुरक्षित वातावरण के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार के विशेष अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।








