बिलासपुर। बिलासपुर जिला के तहत शाहतलाई-बड़सर सड़क पर सरहयाली खड्ड पुल पर बुधवार दोपहर करीब 1:20 बजे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 70 फुट नीचे खड्ड में गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार तीनों लोग पानी में डूब गए।

स्थानीय युवाओं तथा पुलिसकर्मियों एसआई अश्वनी कुमार, गृहरक्षक महेंद्र सिंह और प्यार सिंह ने साहस दिखाते हुए तीनों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी तलाई ले जाया गया, जहां से बड़सर रेफर किया गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले रणजीत सिंह (निवासी सठवीं, जिला हमीरपुर) की मौत हो गई, जबकि चालक सुनील कुमार और गुलजार मुहम्मद गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








