राजीव भनोट/राहुल। हरोली
हरोली भाजपा मंडल के अध्यक्ष रविंद्र जसवाल का निधन हो गया है। इसके चलते पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित गांव में शोक की लहर है। स्वर्गीय रविंद्र जसवाल बड़े ही शांत व मधुर भाषी नेतृत्व के मालिक थे।
हाल ही में 17 फरवरी को उन्होंने अपने जीवन के 60 वर्ष पूरे किए थे। जन्मदिन के 1 दिन पहले 16 फरवरी को बाद दोपहर घर पर ही उन्हें अचानक ब्रेन हैमरेज का अटैक आया, जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए तुरंत ऊना अस्पताल ले जाया गया। नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें फोर्टिस अस्पताल इलाज के लिए ले गए थे।
5 दिन तक जिंदगी व मौत की जंग लड़ते हुए शनिवार रात उनका देहांत हो गया। वहीं रविवार को उनके पैतृक गांव सलोह में अंतिम संस्कार कर दिया गया। रविंद्र जसवाल ने बीडीसी सदस्य रहते हुए जनता का प्रतिनिधित्व भी किया था, जबकि लंबे अरसे से भाजपा की विचारधारा से जुड़े होने पर उन्होंने पार्टी के कई अहम पदों पर मंडल से लेकर जिलाध्यक्ष तक की अपनी जिम्मेदारियों को निभाया।
रविंद्र जसवाल के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, जिलाध्यक्ष मनोहर लाल, राज कुमार पठानिया, हरिओम भनोट, पुष्पा देवी, सतीश ठाकुर, अमित कटवाल, राहुल शर्मा, ओंकार नाथ नगडोली, कमल सैणी, बलविंद्र गोल्डी, रजत, अमन ठाकुर जरनैल सिंह, मेहताब सिंह,हरोली कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद बिट्टू सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है।