सोलन । हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर लाल डांग के पास भीषण सड़क हादसा पेश आया है, इसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हैं।
जानकारी के अनुसार यमुनानगर जिले में हिमाचल बॉर्डर पर लाल डांग में यह घटना पेश आई है।

बताया जा रहा है कि हिमाचल के सिरमौर जिले के रेणुकाजी के रहने वाले पांच लोग 2 बाइकों पर सवार थे। इस दौरान ढलान से उतरते समय मक्के से भरा ट्रक बेकाबू हो गया और फिर उसने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में दो पुरुष और दो लड़कियों की मौत हो गई है, जबकि घायल महिला को रेफर किया गया है।
वहीं 2 बाइक पर एक ही परिवार और रिश्तेदार सहित कुल 5 लोग सवार थे, ये धार्मिक स्थल रेणुका जी की ओर जा रहे थे। मृतकों में दो मासूम बेटियां, एक रिश्तेदार और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। वहीं हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।








