धर्मशाला। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि हैवेल्स इंडिया लिमिटेड नोएडा द्वारा अपरेंटिस (पुरुष एवं महिला) के 250 पद क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला, जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों हेतु शैक्षणिक आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) और डिप्लोमा रखी गई है। इन पदों हेतु आयु 18 से 25 वर्ष रखी गई है। चयनित उम्मीदवार को कंपनी द्वारा 13 हजार 500 से 15 हजार प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर 6 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय, देहरा, 7 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय, पालमपुर, 8 अप्रैल को जिला रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां, 9 अप्रैल को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, धर्मशाला तथा 10 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय, नूरपुर स्थान पर सुबह 10 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।










