हेल्थ। मोमोज अब सिर्फ एक फूड आइटम नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुके हैं। क्योंकि यह हमारे शहरों में सबसे आसान और क्विक स्नैक माना जाता है। स्टीम्ड, फ्राइड, तंदूरी से लेकर पेरि-पेरि और अचारी तक — मोमोज हर दूसरे स्ट्रीट कॉर्नर पर मिल जाते हैं, और युवा वर्ग इन्हें डेली रूटीन का स्नैक बना चुका है।
लेकिन जितनी तेजी से मोमोज का चलन बढ़ा है, उतनी ही तेजी से इससे होने वाले हेल्थ रिस्क भी सामने आ रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो रोजाना मोमोज खाना शरीर पर कई तरह से नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, खासकर जब यह मैदा और प्रोसेस्ड फिलिंग से बने हों।
क्यों खतरनाक है रोजाना मोमोज खाना?
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि मोमोज देखने में हल्के और कम कैलोरी वाले लगते हैं, लेकिन इनमें मैदा, रिफाइंड कार्ब्स, सोडियम और फैट की मात्रा काफी अधिक होती है। मैदा पचने में समय लेता है और इसमें फाइबर लगभग नहीं होता, जिससे पेट और पाचन तंत्र पर सीधा असर पड़ता है।
लगातार गैस और ब्लोटिंग
मैदा पेट में फूलता है और डाइजेशन को धीमा कर देता है। इससे गैस पेट भारी लगना ब्लोटिंग एसिडिटी जैसी समस्याएं रोजाना मोमोज खाने वालों में आम हो जाती हैं।
कब्ज की समस्या
कम फाइबर और अधिक स्टार्च का सेवन लंबे समय में कब्ज बढ़ाता है। डॉ. कालिया कहती हैं कि नियमित मोमोज खाने वालों में यह समस्या काफी देखी जाती है।
वजन तेजी से बढ़ना
हल्के-फुल्के दिखने वाले मोमोज वास्तव में कैलोरी का ‘हिडन लो़ड’ रखते हैं। मैदा ऑयली फिलिंग हाई-कैलोरी सॉस इनकी वजह से रोजाना सेवन वजन बढ़ाने का बड़ा कारण बनता है।
दिल की सेहत पर चोट
कई जगहों पर मोमोज में भरी फिलिंग प्रोसेस्ड मीट, ओवरकुक्ड ऑयल और ट्रांस फैट से भरपूर होती है, जो: कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती है ब्लड प्रेशर को प्रभावित करती है दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ाती है
ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव
मोमोज में प्रोटीन कम और रिफाइंड कार्ब्स ज्यादा होते हैं। इससे शुगर लेवल तेजी से ऊपर-नीचे होता है, जिसके कारण: कमजोरी थकान चक्कर जैसी दिक्कतें बढ़ती हैं। लंबे समय में यह इंसुलिन सेंसेटिविटी पर भी असर डाल सकता है।
इम्यूनिटी पर असर
लगातार फाइबर और न्यूट्रिएंट्स की कमी से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है। स्ट्रीट-स्टाइल मोमोज में मिलने वाला ऑयल और सॉस इसे और खराब कर देते हैं।
क्या मोमोज का हेल्दी विकल्प मौजूद है?
एक्सपर्ट के अनुसार कुछ बेहतर विकल्प अपनाकर इस नुकसान को कम किया जा सकता है। मैदा की जगह व्हीट, मिलेट या रागी मोमोज चुनें फ्राइड की बजाय स्टीम्ड मोमोज बेहतर हैं। फिलिंग में सब्जियां और प्रोटीन रखें , तैलीय, ज्यादा नमकीन सॉस कम लेंमोमोज के साथ सूप या सलाद लेने से पोषण संतुलित रहता है।