नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के मंडी हाउस इलाके में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध मार्च करने के लिए महिलाओं और छात्रों सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारी वहां एकत्रित हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को मार्च की अनुमति नहीं दी है। वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनके पास अनुमति है और वे जंतर-मंतर तक मार्च करेंगे। वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव सिराज तालिब ने कहा, हम सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे पास अनुमति हैं। मैंने पुलिस से बात की है और हम जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे हैं। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।