- आज भी कई स्थानों पर भारी बारिश
- मौसम विज्ञान केन्द्र ने जारी किया येलो अलर्ट
- सात जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान
- प्रदेश में बदला बारिश, कई स्थानों पर बारिश
– टेकचंद वर्मा, शिमला
हिमाचल प्रदेश में तीन दिन हैवी रेन फॉल (heavy rain fall) होगा। मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा राज्य में 16 से 18 सितम्बर तक भारी से भारी बारशि होने का अलर्ट जारी किया गया है। उक्त अवधि के दौरान शिमला, सिरमौर, सोलन, किन्नौर, बिलासपुर, मंडी, कांगडा, हमीरपुर में हैवी रैन फॉल का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र के पूर्वानुमान के तहत गुरूवार को भी राज्य के कई स्थानों पर भारी बारिश होगी। जबकि राज्य में 20 सितम्बर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।
प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बुधवार को भी मौसम खराब बना रहा। सुबह से शाम तक धुंध घिरी रही। उक्त अवधि के दौरान पहाडों पर कई स्थानों पर बारिश भी हुई है। बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। बारिश होने से पहाड़ों पर ठडं का प्रकोप दिखा।
राज्य में बीते 24 घंटो के दौरान मानसून कमजोर बना रहा। उक्त अवधि में दो तीन स्थानों पर ही बारिश रिकॉर्ड की गई है। शेष हिमाचल में मौसम साफ बना रहा। नाहन में सबसे ज्यादा 28 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा नैना देवी में 25 व सराहन में 9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश कम होने के बावजूद भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आंकी गई है। तापमान में गिरावट आने से राज्य में सुबह व शाम में समय ठण्ड़ का प्रकोप बढ़ गया है।
मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला के निदेशक सुरेन्द्र पाल ने बताया कि प्रदेश में गुरूवार को एक दो स्थानों पर भारी बारिश होगी। 16 से 18 सितम्बर के दौरान राज्य में भारी से भारी बारिश होगी। जबकि राज्य में 20 सितम्बर तक मौसम खराब बना रहेगा।