हिमाचल दस्तक। परागपुर
परागपुर में कांग्रेस सेवादल का तीन दिवसीय जन जागरण अभियान शिविर रक्कड़ में रविवार को संपन्न हुआ। इसके बाद सेवादल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रक्कड़, बणी से होते हुए परागपुर बाजार में स्थित अटियाले तक पथयात्रा निकाली।
इस मौके पर हेरिटेज विलेज परागपुर में स्थित अटियाले पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के कई गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
उन्होंने 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया तथा सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किए व उनके द्वारा देश को दिए गए योगदान को याद किया।
प्रदेश सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला।