Hero MotoCorp कंपनी ने हाल ही में लॉन्च की गई अपनी दो फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिलों Hero Splendor+ Flex Fuel और Hero HF Deluxe Flex Fuel पर विशेष छूट की घोषणा की है। अगर आप नई बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं और कम खर्च में बेहतर विकल्प तलाश रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। खास बात यह है कि डिस्काउंट के बाद इन बाइक्स की कीमतें पहले से काफी आकर्षक हो गई हैं।

दोनों बाइक्स पर मिल रही 4,000 रुपये की छूट
Hero MotoCorp अपने ग्राहकों को सीमित अवधि के लिए दोनों फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स पर 4,000 रुपये तक की छूट दे रही है। यह ऑफर जुलाई 2026 तक वैध रहेगा। कंपनी ने इन मोटरसाइकिलों को इसी महीने लॉन्च किया था और अब शुरुआती ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कीमत में राहत दी गई है। Hero का कहना है कि यह कदम स्वच्छ और टिकाऊ मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया है।
डिस्काउंट के बाद कीमत
4,000 रुपये की छूट लागू होने के बाद Hero Splendor+ Flex Fuel की एक्स शोरूम कीमत 78,710 रुपये हो गई है, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 82,710 रुपये थी. वहीं Hero HF Deluxe Flex Fuel अब 68,792 रुपये में उपलब्ध होगी, जबकि इसकी शुरुआती कीमत 72,792 रुपये थी। दिलचस्प बात यह है कि अब Splendor+ Flex Fuel की कीमत सामान्य E20 कम्पैटिबल Splendor+ से बहुत ज्यादा नहीं रह गई है। वहीं HF Deluxe Flex Fuel कुछ मौजूदा वेरिएंट्स की तुलना में और भी किफायती विकल्प बन गई है।
इंजन में किए गए खास तकनीकी बदलाव
E85 ईंधन पर बेहतर प्रदर्शन के लिए Hero MotoCorp ने इन बाइक्स में कई अहम बदलाव किए हैं। इनमें नया फ्यूल पंप, अतिरिक्त फ्यूल फिल्टर और री कैलिब्रेटेड ECU शामिल है। यह सिस्टम ईंधन में मौजूद एथेनॉल की मात्रा के हिसाब से खुद ही फ्यूल सप्लाई को एडजस्ट कर लेता है।दोनों बाइक्स में 97.2cc का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। E85 मोड में यह इंजन 8.4 bhp की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी का दावा है कि E85 फ्यूल के इस्तेमाल से पावर में करीब 7 प्रतिशत और टॉर्क में लगभग 3 प्रतिशत तक सुधार देखने को मिलता है। Hero Splendor+ Flex Fuel और Hero HF Deluxe Flex Fuel की बिक्री जुलाई 2026 से शुरू की जाएगी। शुरुआती चरण में ये बाइक्स दिल्ली और महाराष्ट्र के चुनिंदा इलाकों में उपलब्ध होंगी. इसके बाद कंपनी इन्हें चरणबद्ध तरीके से देश के अन्य राज्यों और शहरों में भी लॉन्च करेगी।









