बदी। बदी पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स टीम द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर दानोघाट चौक थाना मानपुरा क्षेत्र में दबिश दी और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी युवक के कब्जे से 6.29 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पुलिस टीम ने एक युवक को मौके पर काबू किया और तलाशी के दौरान आरोपी युवक के कब्जे से 6.29 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। मौके से आरोपी का बुलेट मोटरसाइकिल भी पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है।
एएसपी बदी अशोक वर्मा ने पुष्टि करते बताया कि थाना मानपुरा में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।








