Monday, September 14, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home हिमाचल शिमला

हिमाचल के 177 सरकारी स्कूल भवनरहित! कहीं रेस्ट हाउस तो कहीं दूसरे स्कूलों में चल रही पढ़ाई, 1,526 स्कूल हो चुके बंद

Tarun choudhary by Tarun choudhary
September 3, 2026
in शिमला, हिमाचल
0
हिमाचल के 177 सरकारी स्कूल भवनरहित! कहीं रेस्ट हाउस तो कहीं दूसरे स्कूलों में चल रही पढ़ाई, 1,526 स्कूल हो चुके बंद

हिमाचल के 177 सरकारी स्कूल भवनरहित

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों की पढ़ाई कई जगह ऐसे भवनों में चल रही है, जो स्कूल के लिए बने ही नहीं हैं। प्रदेश में कुल 177 पाठशालाएं भवनरहित हैं और इनकी पढ़ाई अस्थायी तौर पर दूसरे सरकारी स्कूलों के भवनों, निजी परिसरों, विश्राम गृहों, सामुदायिक भवनों, महिला मंडलों और पंचायत भवनों में चल रही है। इनमें 12 पाठशालाओं के भवन हाल के वर्षों में आपदा के कारण असुरक्षित घोषित किए गए हैं। यह जानकारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वीरवार को विधानसभा में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के सवाल के लिखित जवाब में दी।

सरकार के लिखित जवाब के अनुसार प्रदेश में इस समय 177 स्कूल ऐसे हैं, जिनके पास अपना भवन नहीं है। ये स्कूल अलग-अलग अस्थायी स्थानों पर चलाए जा रहे हैं। सरकार ने बताया है कि इनमें से 28 पाठशालाओं के भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं 14 पाठशालाओं के भवन निर्माण के लिए धनराशि जारी की जा चुकी है। बाकी स्कूलों के भवन निर्माण का काम जमीन उपलब्ध नहीं होने या भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले लंबित होने के कारण रुका हुआ है।

Related posts

बद्दी में नशा तस्कर की ‘काली कमाई’ पर पुलिस का वार, 1.97 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

बद्दी में नशा तस्कर की ‘काली कमाई’ पर पुलिस का वार, 1.97 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

September 14, 2026
चूड़धार के घने जंगल की अंधेरी रात में भटके 4 श्रद्धालु; पुलिस ने रातभर चलाया रेस्क्यू, ऐसे मिली सुरक्षित राह

चूड़धार के घने जंगल की अंधेरी रात में भटके 4 श्रद्धालु; पुलिस ने रातभर चलाया रेस्क्यू, ऐसे मिली सुरक्षित राह

September 14, 2026

चम्बा में आपदा ने छीना स्कूल का भवन, अब रेस्ट हाउस में पढ़ रहे 99 बच्चे

भवनरहित स्कूलों की स्थिति का एक उदाहरण चंबा जिले के कुनरा का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है। इस स्कूल का अपना भवन आपदा के कारण असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। इसके बाद स्कूल को लोक निर्माण विभाग के कुनरा रेस्ट हाउस में स्थानांतरित करना पड़ा। वर्तमान में स्कूल रेस्ट हाउस के चार कमरों में चल रहा है और यहां 99 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। स्कूल के नए भवन के निर्माण के लिए जमीन हासिल करने की प्रक्रिया चल रही है। यानी जब तक नया भवन तैयार नहीं होता, विद्यार्थियों और शिक्षकों को रेस्ट हाउस की व्यवस्था में ही पढ़ाई जारी रखनी होगी।

1,526 स्कूल बंद, 1,473 सरकारी भवन शिक्षा विभाग के पास

शिक्षा मंत्री के जवाब में प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में बंद किए गए स्कूलों का भी ब्योरा दिया गया है। सरकार के अनुसार हिमाचल प्रदेश में कुल 1,526 पाठशालाएं और विद्यालय बंद किए गए हैं। इनमें से 1,473 विद्यालयों के भवनों का स्वामित्व शिक्षा विभाग के पास है और ये भवन खाली पड़े हैं। इन 1,473 खाली सरकारी स्कूल भवनों में से 577 भवनों को जरूरत और उपलब्धता के अनुसार दूसरे विभागों को इस्तेमाल के लिए दिया गया है। इन भवनों का उपयोग अब विभिन्न सरकारी और सामुदायिक गतिविधियों के लिए हो रहा है। सरकार के अनुसार इन खाली स्कूल भवनों का इस्तेमाल पंचायती राज विभाग, महिला मंडल, युवक मंडल, आंगनवाड़ी केंद्र, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, पशुपालन विभाग और मंदिर समितियों द्वारा किया जा रहा है।

53 बंद स्कूलों के अपने सरकारी भवन थे ही नहीं

बंद किए गए 1,526 विद्यालयों में 53 ऐसे स्कूल भी हैं, जो पहले से निजी या किराए के भवनों में चल रहे थे। इसलिए इनके बंद होने के बाद शिक्षा विभाग के पास इन स्कूलों से संबंधित कोई सरकारी भवन उपलब्ध नहीं है।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: Chamba schoolgovernment school buildingsgovernment schools without buildingsHimachal Assemblyhimachal Dastak newsHimachal education department+Himachal Education NewsHimachal Pradesh schoolsschool building Himachal
Previous Post

पांवटा साहिब में रफ्तार का कहर! ड्यूटी से घर लौट रही 36 वर्षीय नर्स की मौत, कार ने स्कूटी को मारी टक्कर

Next Post

हिमाचल में OPS पर बड़ा ऐलान! सभी पात्र कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ, 2,229 करोड़ के एरियर का भुगतान

Next Post
हिमाचल में OPS पर बड़ा ऐलान! सभी पात्र कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ, 2,229 करोड़ के एरियर का भुगतान

हिमाचल में OPS पर बड़ा ऐलान! सभी पात्र कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ, 2,229 करोड़ के एरियर का भुगतान

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

हिमाचल में बारिश का कहर: अब तक 360 लोग बन चुके ‘काल का ग्रास’, 4 हाईवे और 1087 सड़कें बंद

हिमाचल में बारिश का कहर: अब तक 360 लोग बन चुके ‘काल का ग्रास’, 4 हाईवे और 1087 सड़कें बंद

1 year ago
जवाली के टीजीटी एवं साहित्यकार सुरेश कौंडल को “स्टार ऑफ देवभूमि 2021” अवार्ड

जवाली के टीजीटी एवं साहित्यकार सुरेश कौंडल को “स्टार ऑफ देवभूमि 2021” अवार्ड

5 years ago
कोटधार के गांव चौंता से पुलिस ने विदेशी नागरिक किया गिरफ्तार, पाकिस्तान के समर्थन में लगा रहा था नारे

कोटधार के गांव चौंता से पुलिस ने विदेशी नागरिक किया गिरफ्तार, पाकिस्तान के समर्थन में लगा रहा था नारे

5 years ago
डीसी शिमला का अल्टीमेटम! लाडा के सभी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट 3 दिन में करें पेश

डीसी शिमला का अल्टीमेटम! लाडा के सभी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट 3 दिन में करें पेश

11 months ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO cm sukhu Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news himachal news HimachalNews Himachal Pradesh himachal pradesh crime HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi mandi news Movies NDPS Act Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder Singh Sukhu Sukhvinder sukhu Una

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • बद्दी में नशा तस्कर की ‘काली कमाई’ पर पुलिस का वार, 1.97 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
    • चूड़धार के घने जंगल की अंधेरी रात में भटके 4 श्रद्धालु; पुलिस ने रातभर चलाया रेस्क्यू, ऐसे मिली सुरक्षित राह
    • घर पर खड़ी थी स्कूटी, फिर भी आया ओवरस्पीडिंग चालान; नंबर के एक अंक ने खोला पूरा राज

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    बद्दी में नशा तस्कर की ‘काली कमाई’ पर पुलिस का वार, 1.97 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

    बद्दी में नशा तस्कर की ‘काली कमाई’ पर पुलिस का वार, 1.97 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

    September 14, 2026
    चूड़धार के घने जंगल की अंधेरी रात में भटके 4 श्रद्धालु; पुलिस ने रातभर चलाया रेस्क्यू, ऐसे मिली सुरक्षित राह

    चूड़धार के घने जंगल की अंधेरी रात में भटके 4 श्रद्धालु; पुलिस ने रातभर चलाया रेस्क्यू, ऐसे मिली सुरक्षित राह

    September 14, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In