Friday, August 14, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Agriculture

हिमाचल के सेब बागवान चिंतित : मौसम की वजह से पेड़ों से गिर रहे फल

Tarun choudhary by Tarun choudhary
May 29, 2026
in Agriculture, खेतीबाड़ी, शिमला, हिमाचल
0
हिमाचल के सेब बागवान चिंतित : मौसम की वजह से पेड़ों से गिर रहे फल

हिमाचल के सेब बागवानों की चिंता: मौसम ने बढ़ाई ड्रॉपिंग

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

मौसम के बदलते तेवरों ने तोड़ी बागवानों की उम्मीदें, सेब सीजन पर संकट के बादल, भारी ड्रॉपिंग से बढ़ी चिंता

ठियोग। प्रदेश में सेब सीजन शुरू होने से पहले ही बागवानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। मई माह के अंतिम सप्ताह में ऊपरी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब के छोटे फलों की भारी ड्रॉपिंग (फ ल गिरना) ने इस वर्ष की फसल को लेकर गंभीर आशंकाएं पैदा कर दी हैं। उपरी शिमला के ठियोग, कोटखाई, रोहड़ू, चौपाल, कोटगढ़ और कुमारसेन के कई इलाकों में बागवान पेड़ों से लगातार गिर रहे फलों को देखकर चिंतित हैं। यदि आगामी दिनों में मौसम ने फिर करवट बदली तो इस बार प्रदेश का कुल सेब उत्पादन एक करोड़ पेटियों के आसपास सिमट सकता है।

Related posts

कांगड़ा : अरला रेलवे क्रॉसिंग के समीप कार सवार दो युवकों से 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

कांगड़ा : अरला रेलवे क्रॉसिंग के समीप कार सवार दो युवकों से 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

August 13, 2026
सचिवालय में 16 अधीक्षकों के तबादले, पदोन्नति के बाद मिली नई तैनाती

सचिवालय में 16 अधीक्षकों के तबादले, पदोन्नति के बाद मिली नई तैनाती

August 13, 2026

हिमाचल की अर्थव्यवस्था में सेब बागवानी की अहम भूमिका

हिमाचल की अर्थव्यवस्था में सेब बागवानी की अहम भूमिका है। प्रदेश के लगभग अढ़ाई लाख से अधिक परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस व्यवसाय से जुड़े हैं। सामान्य वर्षों में हिमाचल से पांच से छह करोड़ पेटियों तक सेब का उत्पादन होता रहा है, लेकिन इस बार शुरुआती संकेत उत्साहजनक नहीं हैं। कई क्षेत्रों में पेड़ों पर फल की संख्या पहले से ही कम दिखाई दे रही है और लगातार हो रही ड्रॉपिंग ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

मौसम का पूरा चक्र असामान्य रहा

बागवानों का कहना है कि इस बार मौसम का पूरा चक्र असामान्य रहा है। मार्च और अप्रैल के दौरान तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण कई क्षेत्रों में नमी की कमी महसूस की गई। इसके बाद मई महीने में बीच-बीच में हुई बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि ने फसल को नुकसान पहुंचाया। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का सीधा असर फल सेटिंग और उसके विकास पर पड़ा है। सेब की फसल के शुरुआती विकास चरण में मौसम का संतुलित रहना अत्यंत आवश्यक माना जाता है, लेकिन इस बार यह संतुलन लगातार बिगड़ा हुआ दिखाई दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि तापमान में अचानक बदलाव, नमी की कमी और तेज हवाओं के कारण फल गिरने की प्रक्रिया तेज हुई है।

जून का महीना इस बार निर्णायक साबित होगा : बागवान

बागवानों के अनुसार जून का महीना इस बार निर्णायक साबित होगा। यदि इस दौरान तेज आंधी, तूफान, ओलावृष्टि या लगातार बारिश का दौर चलता है तो पेड़ों पर बचे हुए फलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। इससे उत्पादन में और गिरावट आने की संभावना है। यही कारण है कि प्रदेशभर के बागवानों की निगाहें मौसम पर टिकी हुई हैं। कई बागवानों का कहना है कि उत्पादन कम होने की स्थिति में उनकी आय पर सीधा असर पड़ेगा। पहले ही बढ़ती लागत, महंगे कीटनाशक, खाद और मजदूरी के खर्च ने बागवानी को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। ऐसे में यदि उत्पादन घटता है, तो आर्थिक दबाव और बढ़ सकता है।

विशेषज्ञ बोले-ड्रॉपिंग प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा

हालांकि बागवानी विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान में हो रही ड्रॉपिंग का एक हिस्सा प्राकृतिक प्रक्रिया भी है। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. एसपी भारद्वाज के अनुसार सेब के पेड़ों पर जब आवश्यकता से अधिक फल लग जाते हैं तो कमजोर फल स्वत: गिर जाते हैं और मजबूत फल ही अंत तक टिके रहते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में मौसम ने कुछ राहत दी है, जिससे पेड़ों पर बचे हुए फलों के आकार में तेजी से वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। यदि आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहता है तो फलों की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है और बाजार में अच्छे दाम मिलने की संभावना भी रहेगी।

वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाने से फलों की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों को बेहतर बनाया जा सकता

डॉ. भारद्वाज ने बागवानों से घबराने के बजाय बागों की नियमित देखभाल, संतुलित पोषण प्रबंधन और रोग नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। उनका कहना है कि सही समय पर वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाने से पेड़ों पर टिके हुए फलों की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों को बेहतर बनाया जा सकता है।

गुणवत्ता पर टिकी उम्मीदें

हालांकि उत्पादन कम रहने की आशंका है, लेकिन कुछ बागवान अभी भी उम्मीद लगाए हुए हैं कि यदि जून और जुलाई में मौसम अनुकूल रहा तो पेड़ों पर बचे फलों का आकार और गुणवत्ता बेहतर होगी। ऐसी स्थिति में बाजार में अच्छे दाम मिलने से उत्पादन में कमी की कुछ हद तक भरपाई हो सकती है। फिलहाल प्रदेश के सेब बहुल क्षेत्रों में चिंता और उम्मीद दोनों साथ-साथ चल रही हैं। मौसम का हर नया बदलाव बागवानों के लिए नई चुनौती और नई उम्मीद लेकर आ रहा है। आने वाले कुछ सप्ताह यह तय करेंगे कि हिमाचल का सबसे बड़ा नकदी फसल क्षेत्र इस साल राहत की सांस लेगा या फिर उत्पादन में बड़ी गिरावट का सामना करेगा।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: apple crop Himachalapple drop Himachalapple farming Himachalfruit drop May 2026Himachal agriculture newsHimachal appleshimachal Dastak newsKotkhai appleThunag
Previous Post

हिमाचल की 1189 पंचायतों में तीसरे चरण का मतदान, 15.40 लाख मतदाता शनिवार को चुनेंगे अपनी पंचायत

Next Post

चुनाव दल को खाना बनाती बार फटा कुक्कर, मिड-डे मील वर्कर झुलसी

Next Post
चुनाव दल को खाना बनाती बार फटा कुक्कर, मिड-डे मील वर्कर झुलसी

चुनाव दल को खाना बनाती बार फटा कुक्कर, मिड-डे मील वर्कर झुलसी

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

शाहतलाई बाबा बालक नाथ जी की तपोभूमि शाहतलाई में रविवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

शाहतलाई बाबा बालक नाथ जी की तपोभूमि शाहतलाई में रविवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

4 years ago
अब नहीं होगी मनमानी पार्किंग! लक्कड़ बाजार-रिवोली रोड पर टू-व्हीलर पर लगाम, उल्लंघन पर होगा चालान

अब नहीं होगी मनमानी पार्किंग! लक्कड़ बाजार-रिवोली रोड पर टू-व्हीलर पर लगाम, उल्लंघन पर होगा चालान

11 months ago
Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price: गाड़ी में तेल भरवाने से पहले जान लीजिए क्‍या हैं आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

4 years ago
नशे पर शिकंजा: पतली कूहल में 498 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार

नशे पर शिकंजा: पतली कूहल में 498 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार

9 months ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi Movies NDPS Act Patients police investigation Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • कांगड़ा : अरला रेलवे क्रॉसिंग के समीप कार सवार दो युवकों से 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार
    • सचिवालय में 16 अधीक्षकों के तबादले, पदोन्नति के बाद मिली नई तैनाती
    • Kullu : परिक्रमा के बाद लौल कंढा पहुंचे देव श्री बड़ा छमाहूं, अब करेंगे शक्ति अर्जित

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    कांगड़ा : अरला रेलवे क्रॉसिंग के समीप कार सवार दो युवकों से 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

    कांगड़ा : अरला रेलवे क्रॉसिंग के समीप कार सवार दो युवकों से 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

    August 13, 2026
    सचिवालय में 16 अधीक्षकों के तबादले, पदोन्नति के बाद मिली नई तैनाती

    सचिवालय में 16 अधीक्षकों के तबादले, पदोन्नति के बाद मिली नई तैनाती

    August 13, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In