Monday, September 14, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home हिमाचल शिमला

हिमाचल विधानसभा में गूंजा संस्थानों के बंद और खोलने का मुद्दा, मुख्यमंत्री बोले- जरूरत के आधार पर ही खुलेंगे संस्थान

Tarun choudhary by Tarun choudhary
September 1, 2026
in शिमला, हिमाचल
0
हिमाचल विधानसभा में गूंजा संस्थानों के बंद और खोलने का मुद्दा, मुख्यमंत्री बोले- जरूरत के आधार पर ही खुलेंगे संस्थान

हिमाचल में 2035 संस्थान बंद, CM बोले- जरूरत पर खुलेंगे

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान सरकारी संस्थानों को बंद करने और नए संस्थान खोलने का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया कि सरकार संस्थानों को राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, जनता की जरूरत और आकलन के आधार पर खोल रही है। जहां संस्थानों की आवश्यकता नहीं है या पर्याप्त आधारभूत ढांचा और स्टाफ उपलब्ध नहीं है, वहां उनका युक्तिकरण किया जाएगा।

Related posts

चूड़धार के घने जंगल की अंधेरी रात में भटके 4 श्रद्धालु; पुलिस ने रातभर चलाया रेस्क्यू, ऐसे मिली सुरक्षित राह

चूड़धार के घने जंगल की अंधेरी रात में भटके 4 श्रद्धालु; पुलिस ने रातभर चलाया रेस्क्यू, ऐसे मिली सुरक्षित राह

September 14, 2026
घर पर खड़ी थी स्कूटी, फिर भी आया ओवरस्पीडिंग चालान; नंबर के एक अंक ने खोला पूरा राज

घर पर खड़ी थी स्कूटी, फिर भी आया ओवरस्पीडिंग चालान; नंबर के एक अंक ने खोला पूरा राज

September 13, 2026

2035 संस्थान बंद, 362 नए खुले

मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक रणधीर शर्मा और त्रिलोक जम्बाल के मूल सवाल के जवाब में बताया कि बीते तीन वर्षों में 31 जुलाई 2025 तक प्रदेश के विभिन्न विभागों के 2,035 संस्थान बंद किए गए, जबकि 362 नए संस्थान खोले गए। उन्होंने बताया कि बंद किए गए संस्थानों में से 123 को बाद में फिर से शुरू किया गया।

स्कूलों में न शिक्षक थे, न पर्याप्त विद्यार्थी

सुक्खू ने कहा कि संस्थानों को बंद करना सरकार का नीतिगत फैसला होता है और यह व्यक्तिगत स्तर पर नहीं लिया जाता। उन्होंने कहा कि सरकार ने संस्थानों की समीक्षा की तो कई शिक्षण संस्थानों में पर्याप्त शिक्षक और विद्यार्थी नहीं मिले। कुछ स्कूलों को पूर्व सरकार के कार्यकाल में प्राथमिक से उच्च स्तर तक बढ़ा दिया गया था, लेकिन संबंधित विषयों के शिक्षक उपलब्ध नहीं थे। ऐसे संस्थानों को बंद करने के लिए सरकार ने पैरामीटर तय किए।

CM बोले- जहां जरूरत होगी, वहां संस्थान जरूर खुलेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां संस्थान खोलने का औचित्य है, वहां सरकार जरूरत के आधार पर उन्हें खोलेगी। वहां कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी और आधारभूत ढांचा मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में संस्थान खोले थे। कई स्वास्थ्य संस्थान भी खोले गए, लेकिन वहां डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध नहीं था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गुणवत्ता, आधारभूत ढांचे और जनता की जरूरत को ध्यान में रखकर संस्थान खोल रही है। जहां आवश्यकता नहीं है, वहां युक्तिकरण किया जाएगा। सुक्खू ने बताया कि 31 जुलाई 2025 के बाद करीब आठ से दस नए संस्थान ही खोले गए हैं।

जयराम ठाकुर ने सरकार से पूछा- फिर 123 संस्थान दोबारा क्यों खोले?

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि सरकार ने 2,035 संस्थान बंद किए, जबकि 362 खोले। इनमें 123 ऐसे हैं, जिन्हें बंद करने के बाद फिर शुरू किया गया। उन्होंने पूछा कि अगर ये संस्थान सही नहीं थे तो इन्हें दोबारा क्यों खोला गया। उन्होंने यह भी पूछा कि संस्थानों को बंद करने के लिए सरकार ने क्या मापदंड तय किए थे।

‘एक दिन में कैसे तय हो गया कि संस्थान जरूरी नहीं?’

इस दौरान जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के जवाब पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जवाब में सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार पांच साल के लिए चुनी जाती है और उसे विकास के हित में फैसले लेने का अधिकार होता है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के अगले ही दिन यह कैसे तय हो गया कि भाजपा सरकार के समय खोले गए संस्थान जरूरत के आधार पर नहीं थे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि 12 दिसंबर को कांग्रेस सरकार बनी और 13 दिसंबर को संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया गया। उन्होंने सवाल किया कि एक दिन में बिना विस्तृत समीक्षा के यह कैसे तय कर लिया गया कि ये संस्थान जरूरत के आधार पर नहीं खोले गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कई संस्थान राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से बंद किए गए।

जनगणना के बाद संस्थानों की अधिसूचना पर क्या बोले CM?

जयराम ठाकुर ने जनगणना का मुद्दा भी उठाया और कहा कि जनगणना प्रक्रिया पूरी होने तक संस्थानों को लेकर कुछ फैसलों पर रोक की स्थिति है। मुख्यमंत्री ने जवाब में कहा कि जनगणना के दौरान संस्थानों को खोलने को लेकर नियमों का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना पूरी होने के बाद नियमों के तहत संस्थानों की अधिसूचना जारी की जाएगी।

रणधीर शर्मा ने जल शक्ति डिविजन का मामला उठाया

भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने पूरक सवाल में 31 जुलाई 2026 तक बंद और खोले गए संस्थानों की संख्या जाननी चाही। उन्होंने नैनादेवी क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के डिविजन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां स्टाफ रखने के बाद डिविजन चलाया गया, लेकिन सरकार बदलने पर इसे बंद कर दिया गया। करीब तीन साल बाद कुछ किलोमीटर दूर इसे किराये के भवन में फिर खोला गया। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से पूछा कि भाजपा सरकार के समय खोले गए और जनता तथा जनप्रतिनिधियों की मांग पर शुरू किए गए संस्थानों की क्या फिर से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में भाजपा की सरकार बनती है तो मौजूदा कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल में खोले गए संस्थानों की भी समीक्षा की जाएगी।

SDM कार्यालय को लेकर भी सदन में सवाल

भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने पूछा कि सरकार के अनुसार ‘नीड बेस’ क्या है। उन्होंने जसवां-प्रागपुर में एसडीएम कार्यालय का मामला उठाते हुए कहा कि 15 अप्रैल 2026 को कार्यालय खोलने की घोषणा के बाद भी यह अभी तक क्रियाशील नहीं हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है और हाईकोर्ट से सिफारिश मिलने के बाद एक-दो दिन में अधिसूचना जारी की जाएगी।

चुराह में बिजली बोर्ड डिविजन और PHC की मांग

चुराह के विधायक हंसराज ने दूरदराज और कठिन भौगोलिक क्षेत्र का हवाला देते हुए चंबा जिला के चुराह में बिजली बोर्ड का डिविजन और दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चंबा जिले पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने चुराह का दौरा करने और जरूरत के अनुसार वहां डॉक्टर उपलब्ध कराने की बात कही।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: Assembly Monsoon SessionCM Sukhvinder Singh SukhuHimachal institutionsHimachal politicsHimachal Pradesh Assemblyinstitutional closureJAIRAM THAKURneed based institutionsshimla news
Previous Post

शिमला : महिला की आंखों में मिर्च झोंककर सोने की बालियां लूटीं, कुमारसैन में वारदात से हड़कंप

Next Post

मैकेनिक की आड़ में चिट्टे का खेल : शिमला पुलिस ने चंडीगढ़ से दबोचा मुख्य सप्लायर

Next Post
मैकेनिक की आड़ में चिट्टे का खेल : शिमला पुलिस ने चंडीगढ़ से दबोचा मुख्य सप्लायर

मैकेनिक की आड़ में चिट्टे का खेल : शिमला पुलिस ने चंडीगढ़ से दबोचा मुख्य सप्लायर

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

कोरोना संक्रमण से 4 लोगों ने तोड़ा दम

कोरोना संक्रमण से 4 लोगों ने तोड़ा दम

4 years ago
वाहन चालक ध्यान दें, 5 अक्तूबर तक बंद रहेगा ये रोड

वाहन चालक ध्यान दें, 5 अक्तूबर तक बंद रहेगा ये रोड

5 years ago
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ने बिलासपुर के लिए भेजे पीपीई किट, फेस शील्ड्स और ऑक्सीमीटर

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ने बिलासपुर के लिए भेजे पीपीई किट, फेस शील्ड्स और ऑक्सीमीटर

5 years ago
बेवजह घरों से बाहर निकले तो अब चालान की जगह एफआईआर

बेवजह घरों से बाहर निकले तो अब चालान की जगह एफआईआर

5 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO cm sukhu Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news himachal news HimachalNews Himachal Pradesh himachal pradesh crime HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi mandi news Movies NDPS Act Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder Singh Sukhu Sukhvinder sukhu Una

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • चूड़धार के घने जंगल की अंधेरी रात में भटके 4 श्रद्धालु; पुलिस ने रातभर चलाया रेस्क्यू, ऐसे मिली सुरक्षित राह
    • घर पर खड़ी थी स्कूटी, फिर भी आया ओवरस्पीडिंग चालान; नंबर के एक अंक ने खोला पूरा राज
    • Kullu : मनाली में टैक्सी में अचेत मिला 29 वर्षीय युवक, अस्पताल पहुंचते ही मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    चूड़धार के घने जंगल की अंधेरी रात में भटके 4 श्रद्धालु; पुलिस ने रातभर चलाया रेस्क्यू, ऐसे मिली सुरक्षित राह

    चूड़धार के घने जंगल की अंधेरी रात में भटके 4 श्रद्धालु; पुलिस ने रातभर चलाया रेस्क्यू, ऐसे मिली सुरक्षित राह

    September 14, 2026
    घर पर खड़ी थी स्कूटी, फिर भी आया ओवरस्पीडिंग चालान; नंबर के एक अंक ने खोला पूरा राज

    घर पर खड़ी थी स्कूटी, फिर भी आया ओवरस्पीडिंग चालान; नंबर के एक अंक ने खोला पूरा राज

    September 13, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In