हिमाचल दस्तक । बिलासपुर
प्रदेश सरकार के तमाम दावों के विपरीत बिलासपुर जिला मुख्यालय पर स्थित जिला आयुष अधिकारी कार्यालय पिछले काफी समय से मरम्मत के लिए तरस रहा है। हालत यह है कि विभाग द्धारा मरम्मत कार्य के लिए प्रपोजल भेजने के बावजूद भी बजट नहीं मिल पाया है।
इस भवन की बाहरी दीवारों पर बरसात के मौसम में नमी व सीलन दूर से देखी जा सकती है। बल्कि इसके छज्जों की सीमेंट व कई स्थानों पर छतों की सीमेंट भी उखड चुका है । जिससे वहां पर काम करने वाले कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है ।
इस भवन में विभाग का दवाईयों का स्टोर, जिला आयुष अधिकारी कार्यालय व लिपिकीय वर्ग के बैठने की व्यवस्था है। लेकिन आयुष भवन की खस्ताहालत के कारण उन्हें बारिश अथवा खराब मौसम में परेशान होना पडता है। हालांकि यह भवन करीब 20 वर्ष पुराना है । इससे पहले जिला आयुष अघिकारी कार्यालय क्षेत्रीय अस्पताल में ही चलता था।
उधर, इस संबंध में जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुखविंद्र का कहना है कि जिला आयुष अधिकारी कार्यालय भवन की मरम्मत के लिए करीब साढे आठ लाख रूपये का बजट का प्रपोजल विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजा गया है लेकिन, अभी तक बजट नहीं मिला है। उन्हें उम्मीद है कि शीघ्र ही भवन की मरम्मत के लिए बजट उपलब्ध होगा।
Related