Sunday, July 12, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home मुख्य ख़बरे

हिमाचल कैबिनेट: मानसून सत्र की तिथियां तय, आशा वर्करों के 290 पद भरने को मंजूरी

राज्यपाल को मिलेगी 95 लाख रुपये की मर्सिडीज बेंज गाड़ी

Sonali Sandhu by Sonali Sandhu
July 31, 2025
in मुख्य ख़बरे, राजनीति, शिमला, हिमाचल
0
हिमाचल कैबिनेट: मानसून सत्र की तिथियां तय, आशा वर्करों के 290 पद भरने को मंजूरी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

शिमला।  हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। लगातार चौथे दिन आयोजित की गई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान व विक्रमादित्य सिंह ने मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी। दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए मंत्रिमंडल ने 290 अतिरिक्त आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति को भी मंजूरी दी, जिससे इन क्षेत्रों में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी।

मानसून सत्र की तिथियां तय

मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित करने की अनुशंसा की गई। सत्र को लेकर प्रस्ताव अब राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद इसे औपचारिक रूप से अधिसूचित किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, सत्र में कुल 12 बैठकें आयोजित होंगी।

राज्यपाल को मिलेगी 95 लाख रुपये की मर्सिडीज बेंज गाड़ी

आपदा में बेघर हुए प्रभावितों को किराये के मकान में रहने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पांच हजार रुपये और शहरी क्षेत्रों में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह योजना 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। मंत्रिमंडल ने राज्यपाल के लिए 95 लाख रुपये की मर्सिडीज बेंज गाड़ी को खरीदने की भी मंजूरी दी। क्योंकि पहले से मौजूद गाड़ी को नियमों के अनुसार बदला जाना है। बैठक में 50 करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाली परियोजनाओं पर विचार के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पर्यटन निवेश संवर्धन परिषद की स्थापना को मंजूरी दी गई। परिषद 30 दिनों के भीतर मामलों का निपटारा करेगी।

सरकारी लॉटरी स्कीम को फिर मिली मंजूरी

कैबिनेट ने हिमाचल में सरकारी लॉटरी स्कीम को पुनः शुरू करने का निर्णय भी लिया है। यह योजना साल 1998 में बंद कर दी गई थी, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में यह योजना अभी भी जारी है. अब हिमाचल सरकार ने भी इसे दोबारा लागू करने की हरी झंडी दे दी है।

शहरी निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू होगा

सोलन व पालमपुर नगर निगम के पानी के बिल अब आईपीएच विभाग जारी करेगा। आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए आरक्षण रोस्टर को अंतिम रूप देने से पहले पिछड़े वर्गों की जनसंख्या के सटीक आंकड़े एकत्र करने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को भी मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल ने राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त से 2 सितंबर तक बुलाने की सिफारिश की। इसमें 12 बैठकें होंगी। इतना लंबा सत्र इसलिए रखा गया है ताकि सदस्य अपने क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान पर अपनी बात रख सके।

टीजीटी और जेबीटी पदों के लिए अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट

बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली टीजीटी और जेबीटी पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में दो वर्ष की एक बार की छूट भी प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने अनाथ बच्चों के लिए आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों सहित सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी तकनीकी संस्थानों में प्रति पाठ्यक्रम एक सीट आरक्षित करने का निर्णय लिया।

आपदा प्रभावितों को किराया सहायता देने की मंजूरी

राज्य में चल रहे मानसून के दौरान मूसलाधार बारिश से हुई व्यापक तबाही को देखते हुए मंत्रिमंडल ने राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित परिवारों को किराया सहायता के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए स्वीकृति प्रदान की। परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 5,000 रुपये प्रति माह और शहरी क्षेत्रों में 10,000 रुपये प्रति माह की दर से अधिकतम छह महीने की अवधि के लिए किराया सहायता प्राप्त होगी। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंडी सदर में 22 से 25 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। सरकार की संवेदनाएं प्रभावित लोगों के साथ है।

डिस्टिलरी, बॉटलिंग और ब्रुअरी में तैनात होंगे होमगार्ड

विनिर्माण इकाइयों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मंत्रिमंडल ने डिस्टिलरी, बॉटलिंग और ब्रुअरी संयंत्रों में दो-दो होमगार्ड तैनात करने का निर्णय लिया। साथ ही, प्रत्येक ऐसे संयंत्र में एक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी की तैनाती को भी मंजूरी दी गई, जिनका एक निश्चित अवधि के बाद उसी जिले में अनिवार्य रूप से रोटेशन होगा। मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिले में 10 लघु खनिज खदानों की नीलामी और बिलासपुर जिले में 11 ऐसी खदानों की पुन: नीलामी को मंजूरी दी। इससे राज्य के खजाने में 18.82 करोड़ रुपये का राजस्व आने की उम्मीद है, साथ ही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार के अवसर पैदा होंगे और अवैध खनन पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

इन पदों को भरने की मंजूरी

मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय में विधि अधिकारी (अंग्रेजी) के पांच और विधि अधिकारी (हिंदी) के दो पद भरने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त मंत्रिमंडल ने भरमौर, पांगी और स्पीति स्थित एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के कार्यालयों में अनुसंधान अधिकारी के तीन पदों के सृजन और भरने को भी मंजूरी दी। निशुल्क या रियायती यात्रा सुविधाओं को सुव्यवस्थित करने और निगरानी करने के लिए मंत्रिमंडल ने पात्र लाभार्थियों को हिम बस कार्ड जारी करने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को मंजूरी प्रदान की।

 

 

Related posts

प्रदेश में बनेगी 3,500 करोड़ रुपये की आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : CM सुक्खू

प्रदेश में बनेगी 3,500 करोड़ रुपये की आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : CM सुक्खू

July 10, 2026
लैब टेक्नीशियन, ओटीए और रेडियोग्राफर के पदों में वृद्धि, 25 तक कर सकते हैं आवेदन

लैब टेक्नीशियन, ओटीए और रेडियोग्राफर के पदों में वृद्धि, 25 तक कर सकते हैं आवेदन

July 10, 2026

 

 

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: aproval _asha workers_postdates fixedHimachal Cabinet DecisionsMonsoon Session
Previous Post

बैहना वार्ड को नगर निगम से करो बाहर, नहीं तो होगा चुनाव बहिष्कार

Next Post

भरी बरसात में भी सूखे हैं मंडीवासियों के हलक, तीसरे दिन भी बहाल नहीं हुई सप्लाई

Next Post
भरी बरसात में भी सूखे हैं मंडीवासियों के हलक, तीसरे दिन भी बहाल नहीं हुई सप्लाई

भरी बरसात में भी सूखे हैं मंडीवासियों के हलक, तीसरे दिन भी बहाल नहीं हुई सप्लाई

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

पागल नाला के समीप कल रात  आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मोत

पागल नाला के समीप कल रात आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मोत

5 years ago
In Rajya Sabha, Congress demanded restoration of SPG security of Gandhi family

राज्यसभा में कांग्रेस ने गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा बहाल करने की मांग की

7 years ago
दोस्त की शादी में आए युवक की खड्ड में पत्थरों के बीच मिली लाश

दोस्त की शादी में आए युवक की खड्ड में पत्थरों के बीच मिली लाश

5 years ago

हिमाचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड, कई शहरों में 0–5°C के बीच तापमान

8 months ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news himachal news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Movies Nahan NDPS Act Patients police investigation Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • अमृतसर में 8.378 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार
    • प्रदेश में बनेगी 3,500 करोड़ रुपये की आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : CM सुक्खू
    • लैब टेक्नीशियन, ओटीए और रेडियोग्राफर के पदों में वृद्धि, 25 तक कर सकते हैं आवेदन

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    अमृतसर में 8.378 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार

    अमृतसर में 8.378 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार

    July 10, 2026
    प्रदेश में बनेगी 3,500 करोड़ रुपये की आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : CM सुक्खू

    प्रदेश में बनेगी 3,500 करोड़ रुपये की आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : CM सुक्खू

    July 10, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In