Thursday, November 19, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home हिमाचल शिमला

रामपुर के चार बार के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Tarun choudhary by Tarun choudhary
November 3, 2026
in शिमला, हिमाचल
0
रामपुर के चार बार के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email



लंबे समय से चल रहे थे बीमार; सुरक्षा सेवा से राजनीति तक याद किया जाएगा योगदान

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की रामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक नंद लाल का मंगलवार को निधन हो गया। आज सुबह 5 बजे चमियाना सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह 72 वर्ष के थे। नंद लाल काफी समय से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को चमियाना अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना था। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है।

Related posts

ठंड ने दिखाए तेवर; कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.3 डिग्री, 24 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं

ठंड ने दिखाए तेवर; कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.3 डिग्री, 24 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं

November 18, 2026
युवाओं के लिए नौकरी का मौका; सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को इंटरव्यू

युवाओं के लिए नौकरी का मौका; सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को इंटरव्यू

November 18, 2026

नंद लाल रामपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार विधायक चुने गए थे। वह हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के सातवें आयोग के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने वर्ष 2007 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की। वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाते थे। कांग्रेस में उन्हें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समर्थक नेताओं में भी गिना जाता था।

कमांडो के रूप में भी दी सेवाएं

नंद लाल का जन्म 16 अप्रैल 1954 को रामपुर बुशहर के देवठी में हुआ था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की थी। राजनीति में आने से पहले उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में सेवाएं दीं। वह प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) में भी रहे। नंद लाल वर्ष 1985 में एसपीजी में शामिल हुए थे और 1997 तक इस समूह में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियां निभाईं। इनमें वर्ष 1982 के एशियाई खेल और 1983 में नई दिल्ली में आयोजित गुटनिरपेक्ष देशों की बैठक भी शामिल थी। उन्होंने वर्ष 2007 में आईटीबीपी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीति में कदम रखा। इसके बाद कांग्रेस के टिकट पर रामपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

राजीव गांधी और चंद्रशेखर से भी मिला सम्मान

नंद लाल को सुरक्षा सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया था। उन्हें वर्ष 2001 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया था। इसके अलावा तत्कालीन प्रधानमंत्रियों राजीव गांधी और चंद्रशेखर से भी उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान मिला था। एसपीजी में सेवाएं देते हुए उन्होंने मॉरीशस, रूस, नेपाल, जर्मनी, फ्रांस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और कई अन्य देशों की यात्रा की थी। उनकी सुरक्षा सेवाओं का अनुभव राजनीति में आने के बाद भी उनके साथ रहा।

चार बार विधायक बने, वित्त आयोग के अध्यक्ष भी रहे

नंद लाल वर्ष 2007 में पहली बार रामपुर से विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की। वर्ष 2022 में चौथी बार विधायक चुने जाने के बाद उन्हें विधानसभा की विभिन्न समितियों में जिम्मेदारी मिली। वह मुख्य संसदीय सचिव भी रह चुके थे। मार्च 2024 में हिमाचल प्रदेश सरकार ने उन्हें सातवें राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था। इस आयोग का काम राज्य की पंचायतों और नगर निकायों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करना और उनके लिए संसाधनों के बंटवारे से जुड़े सुझाव देना था।

मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष ने विधायक नंद लाल के निधन पर जताया शोक

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल के निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गहरा शोक व्यक्त किया गया है। शोक संदेश में कहा गया कि नंद लाल का निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। नंद लाल बीते कई दिनों से बीमार थे, उनका आज सुबह शिमला में निधन हो गया। वे रामपुर से लगातार चौथी बार विधायक बने थे। उन्होंने कहा कि नंद लाल अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले और पार्टी के प्रति निष्ठावान नेता थे। स्पष्ट विचारों वाले उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पित सार्वजनिक जीवन को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

जय राम ठाकुर ने भी नंद लाल के निधन पर जताया शोक

नेता विपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी नंद लाल के निधन पर शोक जताया है। जय राम ठाकुर ने अपने संदेश में कहा कि “रामपुर के विधायक आदरणीय नंद लाल जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारजनों एवं समर्थकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: Chamiyana HospitalCongress MLA Nand LalHimachal Congress newshimachal Dastak newsHimachal politicsHimachal Pradesh breaking newsHImachal pradesh newsNand Lal Death NewsNand Lal MLARampur Bushahr newsRampur MLA DeathShimla News Today
Previous Post

धर्मशाला कॉलेज में NSUI-ABVP के बीच जमकर मारपीट; पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज की FIR

Next Post

पटाखा कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा; रोहड़ू में 577 पैकेट बरामद, ठियोग में भी मिला अवैध पटाखों का जखीरा

Next Post
पटाखा कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा; रोहड़ू में 577 पैकेट बरामद, ठियोग में भी मिला अवैध पटाखों का जखीरा

पटाखा कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा; रोहड़ू में 577 पैकेट बरामद, ठियोग में भी मिला अवैध पटाखों का जखीरा

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

ACC अध्यक्ष नकवी ने BCCI से मांगी माफी, लेकिन ट्रॉफी और पदक लौटाने से किया इनकार

ACC अध्यक्ष नकवी ने BCCI से मांगी माफी, लेकिन ट्रॉफी और पदक लौटाने से किया इनकार

1 year ago
भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा चिंतन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, डीसी ऊना राघव ने स्वंयसेवियों को दिया सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश

भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा चिंतन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, डीसी ऊना राघव ने स्वंयसेवियों को दिया सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश

6 years ago
पांवटा साहिब में नालियों की सफाई का अभियान तेज

पांवटा साहिब में नालियों की सफाई का अभियान तेज

6 years ago
नूरपुर पुलिस ने 16.96 ग्राम चिट्टे के साथ युवक किया गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस ने 16.96 ग्राम चिट्टे के साथ युवक किया गिरफ्तार

8 months ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Congress crime Dharamshala Dharamshala news Hamirpur hamirpur news Himachal himachal breaking news himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news Himachal Education News himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal politics Himachal Pradesh himachal pradesh crime himachal pradesh crime news HImachal pradesh news India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi mandi news Movies NDPS Act Politics Shimla shimla news Sirmaur News solan Sukhvinder Singh Sukhu Sukhvinder sukhu Una

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • ठंड ने दिखाए तेवर; कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.3 डिग्री, 24 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं
    • युवाओं के लिए नौकरी का मौका; सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को इंटरव्यू
    • कांगड़ा : विजिलेंस ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते SI को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    ठंड ने दिखाए तेवर; कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.3 डिग्री, 24 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं

    ठंड ने दिखाए तेवर; कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.3 डिग्री, 24 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं

    November 18, 2026
    युवाओं के लिए नौकरी का मौका; सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को इंटरव्यू

    युवाओं के लिए नौकरी का मौका; सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को इंटरव्यू

    November 18, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In