27 जुलाई दिन रविवार को दिन-दिहाड़े अरनियाला निवासी राकेश कुमार उर्फ गग्गी की हत्या फिरोजपुर जेल में बंद गैंगस्टर राजीव कौशल उर्फ गुग्गु निवासी देहलां के इशारे पर हुई है। इसका खुलासा खुद राजीव कौशल से ऊना में पुलिस रिमांड के दौरान किया है। हत्या के पीछे की क्या वजह रही है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन माना ये जा रहा है कि इसके पीछे फोरन बेस्ड गैंगवार है।
उधर, गग्गी की हत्या का मुख्यारोपी विपन निवासी होशियारपुर से पुलिस रिमांड के हुई पूछताछ के दौरान अहम जानकारी मिली है, लेकिन अभी भी इसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार है। पुलिस दूसरे साथी के बारे भी लगातार पूछताछ कर रही है। बुधवार को ऊना पुलिस मुख्य आरोपी विपन को घटनास्थल बसाल में पहुंच निशानदेही करवाई।
बता दें कि जिला के बसाल गांव में राकेश कुमार गग्गी की हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपित विपन कुमार व साजिशकर्ता राजीव कौशल को पुलिस पंजाव की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। पुलिस ने विपन कुमार व राजीव कौशल को अदालत में पेश किया था, जहां पर अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड़ पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान गैंगस्टर राजीव कौशल ने राकेश गग्गी की हत्या करने की साजिश रचने की बात कबूली है।
पुलिस रिमांड़ के दौरान गैंगसटर राजीव कौशल ने ककई अहम जानकारियां पुलिस को दी हैं। जिससे अब इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पूरी तरह से सुलझाने का दावा कर रही है। हालांकि हत्याकांड़ में शामिल दूसरा शूटर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि गग्गी हत्याकांड के आरोपी विपन कुमार और साजिशकर्ता राजीव कौशल से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। साथ ही फरार एक शूटर की भी तलाश कर रही है।