- कांग्रेस रजवाड़ाशाही मानसिकता से ग्रस्त: बलदेव तोमर
- अमर्यादित भाषा का प्रयोग कांग्रेस का परंपरागत संस्कार
- परिवारवाद और पुत्रमोह कांग्रेस का आधार
हिमाचल दस्तक, शिमला
प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राजनीतिक नैतिकता में रहकर बयान बाजी करें। जनता के द्वारा कांग्रेस का नकारना परिवारवाद से घिरना रजवाड़ाशाही मानसिकता कांग्रेस पर हावी होना और इस सब का डिंढोरा भाजपा पर और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया पर फोडऩा कहां तक उचित है। कांग्रेस की स्थिति प्रदेश के अंदर दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। एक के बाद एक नेता कांग्रेस छोड़ कर जा रहे हैं।
अपनी हार सामने देख कर भाजपा और मीडिया के कर्मियों के प्रति इस प्रकार की मानसिकता सच में दुखद है। उन्होंने कहा कि मुद्दों पर बातचीत करने के बजाय हाल ही में सोलन में समाप्त रैली में कांग्रेस नेतृत्व गांधाी परिवार की स्तुति में व्यस्त नजर आया। अहंकार अहम और परिवार विशेष का महिमामंडन से यह पदर्शित होता है कि कांग्रेस एक परिवारवादी रजवाड़ाशाही राजनीतिक दल का प्रयाय बन चुका है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार की नीतियों से समपूर्ण प्रदेशे में बेहतरीन विकास हुआ है। ईमानदार और जनता को समर्पित नेतृत्व के कारण पूरे हिमाचल प्रदेश में भाजपा के प्रति जनता का आकर्षण है। मोदी-जयराम की ईमानदार जोड़ी ने प्रदेश के कोने-कोने को विकास की राह पर आगे बढ़ाया है। भाजपा के प्रति प्रदेश की जनता का अपार जन समर्थन देख कर कांग्रेस बौखलाहट में है और इस प्रकार की अनाप-शनाप बयानबाजी करके कांग्रेस राजनीतिक माफिया के साथ-साथ लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान कर रही है।