शिमला । प्रदेश में 31 मार्च से पहले डॉक्टर सेवानिवृत्त नहीं होंगे। सरकार ने डॉक्टरों की कमी को देखते हुए यह फैसला लिया है। इसको लेकर प्रधान सचिव वित्त की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सभी मेडिकल ऑफिसर और मेडिकल शिक्षा विभाग के सभी फैकल्टी सदस्य शामिल है।

अधिसूचना के मुताबिक यह डॉक्टर 31 मार्च से पहले यह सेवानिवृत्त नहीं होंगे। वर्तमान में प्रदेश के अन्दर डॉक्टरों की काफी कमी चल रही है। सरकार ने हाल ही में 162 नये डॉक्टर नियुक्ति किए है और लोक सेवा आयोग के माध्यम से 300 और डॉक्टरों की भर्ती की सिफारिश और प्रक्रिया जारी है। राज्य सरकार का दावा है मार्च तक प्रदेश को और नये डॉक्टर मिलेंगे और स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की फिर कमी नहीं आएगी।








